विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोहनजो दारो' के लिए दिल्‍ली पहुंचे रितिक और पूजा हेगड़े, देखें तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 07 Aug 2016 02:04 PM (IST)

रितिक 'मोहनजो दारो' का प्रमोशन करने के लिए हाल ही में दिल्‍ली पहुंचे। साथ में उनकी हीरोइन पूजा हेगड़े भी मौजूद थीं। दोनों एक साथ बेहद कूल अंदाज में नजर आए।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। इस महीने दो बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है। 12 अगस्त को एक साथ अक्षय कुमार की 'रुस्तम' और रितिक रोशन की 'मोहनजो दारो' रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर होना लाजिमी है। फिलहाल दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों का जोर-शोर से प्रमोशन करने में लगे हैं।

अमिताभ बच्चन की इस योजना पर बारिश ने फेर दिया पानी

रितिक 'मोहनजो दारो' का प्रमोशन करने के लिए हाल ही में दिल्ली पहुंचे। साथ में उनकी हीरोइन पूजा हेगड़े भी मौजूद थीं। दोनों एक साथ बेहद कूल अंदाज में नजर आए।

शादी के बाद बिपाशा और भी हुईं हॉट, बिकनी में पोस्ट की ये तस्वीरें

पूजा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, ऐसे में रितिक के साथ-साथ लोगों की उन पर भी नजरें टिकी रहेंगी। पहली फिल्म काफी हद तक किसी भी कलाकार की किस्मत का फैसला करती है। पूजा की 'मोहनजो दारो' पर टिकी है। हालांकि निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं तो उनके साथ अच्छा होने की ही उम्मीद है।

मनोरंजन की अन्य खबरें पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह भी बताते चलें कि रितिक और पूजा की करीबियों की भी चर्चा है। अब ये तो आपको पता ही है कि रितिक को सुजैन खान से अलग हुए काफी समय हो गया है। ऐसे में उन्हें किसी साथी की जरूरत तो होगी। खैर, यह अभी सिर्फ चर्चा है। हो सकता है फिल्म में साथ काम करने की वजह से रितिक और पूजा को लेकर इस तरह की बातें सामने आ रही हैं।