विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या! रितिक रोशन अब खुद कर रहे हैं अक्षय की फिल्म 'रुस्तम' का प्रमोशन

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2016 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2016 10:40 AM (IST)

इन दोनों सुपर स्टार्स का ये भाईचारा वाकई कमाल का है। रितिक ने जिस अंदाज में अपनी फिल्म के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'रुस्तम' और 'मोहेंजो-दारो' की बॉक्स ऑफिस टक्कर को लेकर कयासबाजी के दौर जारी हैं। तमाम तरह की खबरों के बीच काफी वक्त से एक खबर ये भी आ रही थी, कि प्रमोशन की जंग में रितिक रोशन अकेले पड़ गए हैं।

रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत ज्यादातर बालीवुड सेलेब्रटीज अक्षय कुमार का साथ दे रहे हैं, लेकिन जब खुद रितिक ही अक्षय की फिल्म 'रुस्तम' को प्रमोट करने लगें, तो आप इसे क्या कहेंगे। जी हां, हैरान करने वाली ये खबर बिल्कुल सच है। रितिक ने कड़वाहट की सारी खबरों को धता बताते हुए सोमवार को एक मजेदार ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- "मोहेंजो-दारो 4 दिन दूर है, और रुस्तम भी (विंक)। अक्षय कुमार, दोस्ती की है, तो निभानी तो पडेगी।"

मोहेंजो-दारो की रिलीज पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इंकार

सबको चौंकाते हुए रितिक खुद भी 'रुस्तम' के काउंटडाउन में शामिल हो गए। रितिक के इस प्यार भरे ट्वीट के जवाब में जो अक्षय ने लिखा, वो भी कम लाजबाब नहीं है। खिलाड़ी ने लिखा- "बस कर पगले रुलाएगा क्या। पॉपकॉर्न के साथ तैयार हो जाओ दोस्तों, मजेदार वीकेंड आगे है।"

मर्चेंट नेवी ज्वाइन करना चाहते थे अक्षय, लेकिन...

इन दोनों सुपर स्टार्स का ये 'भाईचारा' वाकई कमाल का है। रितिक ने जिस खुले दिल से अपनी फिल्म के साथ अक्षय की फिल्म का प्रमोशन किया है, उसके लिए उनकी तारीफ करनी होगी।

क्या रितिक रोशन के लिए लकी साबित होगा किसान का किरदार?

वैसे अक्षय ने रुस्तम को प्रमोट करने के लिए काउंटडाउन की जो स्ट्रेटजी अपनाई है, वैसा रितिक अपनी फिल्म 'बैंग बैंग' के प्रमोशन के दौरान कर चुके हैं, जब उन्होंने अपने को-एक्टर्स को बैंग बैंग चेलेंज भेजा था। दोनों फिल्में 12 अगस्त को रिलीज हो रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।