विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विशाल भारद्वाज की फिल्म करने की खबर पर रितिक की सफाई!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 19 Mar 2015 10:31 AM (IST)

पिछले दिनों खबरें आईं थी कि रितिक रोशन निर्देशक विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं। खबर ये भी की फिल्म 'बैंग बैंग' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और कबीर खान भी उन्हें अपनी-अपनी फिल्मों में लेने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि रितिक ने इन खबरों

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले दिनों खबरें आईं थी कि रितिक रोशन निर्देशक विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं। खबर ये भी की फिल्म 'बैंग बैंग' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और कबीर खान भी उन्हें अपनी-अपनी फिल्मों में लेने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि रितिक ने इन खबरों से इंकार किया है।

भारत-बांग्लादेश मैच में कमेंट्री कर रहे हैं रणबीर कपूर

पिछले दिन विशाल ने कहा था, 'रितिक और मैं लंबे समय से साथ काम करने की कोशिश कर रहे हैं। हर बार जब भी वो और मैं अपना काम पूरा करते हैं, तो हम मिलते हैं और एक फिल्म साथ करने का फैसला करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार ऐसा हो सके लेकिन फिलहाल कुछ तय नहीं है।' उनके इस बयान के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द ही किसी फिल्म पर साथ काम शुरू कर सकते हैं।

रितिक के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'ये सच है कि विशाल और सिद्धार्थ ने रितिक से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने किसी भी फिल्म के लिए हां नहीं कहा है। दूसरी तरफ कबीर ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है।'

जानें, सनी लियोन से क्यों डरे हुए हैं ये एक्टर्स

खुद रितिक ने इन खबरों को गलत बताया है। एक्टर ने कहा, 'मैं फिलहाल सिर्फ मोहनजो दारो पर ध्यान दे रहा हूं और मैंने अभी तक कोई और फिल्म साइन नहीं की है।'

'मोहनजो दारो' का निर्देशक आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता के समय पर आधारित है।

कानूनी लड़ाई खत्म करेंगे साहिल और आयशा श्रॉफ!