विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना को 'चरित्रहीन' और 'पब्लिसिटी हंगर' कहे जाने पर भड़के रितिक

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 02 May 2016 08:02 AM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 10:46 AM (IST)

कंगना के अब तक काफी अफेयर हो चुके हैं। इस बात को कंगना ने भी कभी छिपान की कोशिश नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (पीटीआई)। रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच चल रही लड़ाई अपने चरम पर है। हाल ही में साइबर सेल ने कंगना के बयान भी दर्ज कर लिए। रितिक और कंगना एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर कंगना को लेकर 'कैरेक्टरलेस' और 'पब्लिसिटी हंगर' खूब ट्रेंड कर रहा है। लेकिन कंगना के लिए ऐसे शब्द कहे जाने से रितिक काफी खफा नजर आ रहे हैं।

शादी के बाद बिपाशा ने किया मजाक, सलमान ने पति पर ले ली चुटकी

कंगना के अब तक काफी अफेयर हो चुके हैं। इस बात को कंगना ने भी कभी छिपान की कोशिश नहीं की है। इसी को लेकर अब कंगना के खिलाफ ट्विटर पर 'कैरेक्टरलेस' कंगन ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर एक शख्स ने लिखा- मुझे कंगना की एक्टिंग पसंद है, लेकिन उनकी घटिया चालें नहीं 'कैरेक्टरलेस कंगना'।

वहीं एक दूसरे शख्स ने ट्वीट किया- कंगना हमेशा पब्लिसिटी पाने के लिए कंट्रोवर्सी किएट करती हैं। यह बहुत घटिया तरीका है, 'कैरेक्टरलेस कंगना'।

जब कंगना को 'कैरेक्टरलेस कंगना के ट्रेंड के बारे में रितिक रोशन को पता चला, तो उन्हें बहुत बुरा लगा। उन्होंने कहा- 'मेरा मानना है कि दूसरे को आंकना चरित्रहीनता हैं, जो कुछ भी हुआ हो हमें गलत नहीं करना चाहिए। गुस्से को खत्म कर हमें सिर्फ प्यार बांटना चाहिए।'

कंगना और रितिक के बीच जंग तब शुरू हुई, जब एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने रितिक को 'सिली एक्स' कहकर संबोधित किया था। रितिक ने इसके बाद कंगना को कानूनी नोटिस भेज माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन कंगना ने ऐसा नहीं किया। कंगना ने इस पर कहा कि वो 'मंद अक्ल' युवा लड़की नहीं हैं जो माफी मांगें। इसके बाद कंगना ने उल्टे रितिक को ही एक नोटिस थमा दिया।

हाल ही में इन दोनों के बीच 'फोटो वार' भी शुरू हुई, जिसमें दोनों ओर से पुराने फोटोज को सोशल मीडिया में जारी किए गए। हालांकि ऐसा लगता है कि रितिक अब कंगना के लिए नरम पड़ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।