विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन डबल रोल में, पहली बार करेंगे ये काम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 09 Jan 2017 01:29 PM (IST)

बताया जा रहा है कि काबिल की रिलीज़ के बाद रितिक रोशन अपनी फिल्म का काम शुरू कर सकते हैं और इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बनाएगी ।

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ' काबिल ' को हिट करवाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। इस कारण उन्हें और कुछ भी नहीं सूझ रहा लेकिन काबिल के बाद रितिक एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। वो पहली बार सिख बनेंगे।

बॉलीवुड के ' ग्रीक गॉड ' कहे जाने वाले रितिक रोशन , अब तक अपने किरदारों के साथ ज़्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करते रहे हैं। कृष का सुपरहीरो का किरदार छोड़ दिया जाय तो एक्शन और सिंगिंग के दम पर ही रितिक ने बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाया है। आशुतोष गोवारिकर की 'मोहंजो- दाड़ो ' में उन्होंने अपना चोला बदलने की कोशिश भी की थी लेकिन सफल नहीं हो सके। लेकिन अब रितिक रोशन बड़े परदे पर पहली बार सिख के सीरियस किरदार में होंगे। ख़बर है कि ' अग्निपथ ' बनाने वाली जोड़ी यानि निर्देशक करण मल्होत्रा और रितिक रोशन इस साल फिर साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रितिक का डबल रोल होगा और इसी में से एक में वो सिख का रोल अदा करेंगे। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बनाएगी और इस कॉमेडी फिल्म के लिए इन दिनों करण मल्होत्रा अपनी स्क्रिप्ट फाइनल करने में लगे हैं।

नहीं हैं अब विशाल परेशान , सेंसर से मिला 'रंगून' को ये प्रमाण

बताया जा रहा है कि काबिल की रिलीज़ के बाद रितिक रोशन अपनी फिल्म का काम शुरू कर सकते हैं। वैसे अभी हाल ही में करण मल्होत्रा की इस फिल्म में काम करने को लेकर रितिक ने एक बयान दिया था कि इस बारे में उनकी अभी करण से बात चल रही है लेकिन कुछ फाइनल नहीं हुआ है। वैसे रितिक ने इस बात से साफ़ इनकार किया था कि करण से साथ फिल्म में उनकी जोड़ी सैफ अली खान की बेटी सारा के साथ बनने जा रही है।