विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक हुए इस फिल्म के मुरीद, रखेंगे स्क्रीनिंग

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 12 Apr 2015 08:16 AM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2015 08:28 AM (IST)

कल्कि कोइचलिन की फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है लेकिन अभी से इस फिल्म के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कल्कि कोइचलिन की फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है लेकिन अभी से इस फिल्म के दिवानों की तादाद बढ़ती जा रही है। इसमें नया नाम जुड़ा है बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन का। रितिक को इस फिल्म ने इतना प्रभावित कर दिया है कि उन्होंने इसकी निजी स्क्रीनिंग कराने का फैसला किया है।

चौथा बच्चा गोद लेंगे एंजलिना और ब्रैड पिट

इससे पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने मुंबई में अपने घर पर दोस्तों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। इस मौके पर आमिर की पत्नी किरण राव, अनुराग कश्यप, श्रद्धा कपूर और कई अन्य कलाकार मौजूद थे। फिल्म की निर्देशक शोनाली बोस बॉलीवुड कलाकारों की इस पहल से उत्साहित हैं।

शोनाली ने कहा, 'मैं फिल्म जगत के साथियों की इस पहल से बहुत खुश हूं। आमिर के बाद अब रितिक भी अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखना चाहते हैं।' शोनाली ने बताया कि करण जौहर और रणबीर कपूर भी फिल्म देखने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

तो क्या सात समंदर पार जाकर शादी रचाएंगे शाहिद?

अमिताभ ने भी की तारीफ
'बॉलीवुड के शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म की तारीफ की है। इसी फिल्म को देखने के लिए अमिताभ ने अपने दिल्ली दौरे को एक के लिए बढ़ाया था।

अमिताभ ने शोनाली बोस की इस फिल्म को 'ब्रेव' बताया है। अमिताभ ने ट्वीट किया 'शोनाली बोस की फिल्म 'मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ' एक निडर ओरिजनल फिल्म है।'

इस फिल्म में कल्कि कोइचलिन एक ऐसी लड़की के किरदार में हैं जो सेरेब्रल पल्सी नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें रेवती कल्कि की मां के रोल में हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट की मां को हुआ कैंसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।