Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आशिकी 3' पर रितिक रोशन बोले, आप चाहते हैं मैं ये करूं?

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 01 Sep 2015 06:27 PM (IST)

    1990 की सुपरहिट म्‍यूजिकल फिल्‍म 'आशिकी' का एक और सीक्‍वल बनने वाला है। 'आशिकी 2' में आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी देखने को मिली थी और यह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई।1990 की सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म 'आशिकी' का एक और सीक्वल बनने वाला है। 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी देखने को मिली थी और यह हिट भी रही थी। मगर 'आशिकी 3' में रितिक रोशन के लीड रोल में होने की चर्चा है। हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने अब तक इस पर फैसला नहीं लिया है।

    ये क्या..हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' के एक्टर ने खुद को बताया 'बिहारी'

    रितिक ने कहा, 'क्या 'आशिकी 3' ? आप चाहते हैं कि मैं ये करूं। मैं इस बारे में सोचूंगा।' दरअसल, जब प्रोड्यूसर भूषण कुमार से पूछा गया कि क्या उन्होंने 'आशिकी 3' के लिए सब कुछ फाइनल कर लिया है तो बीच में पड़ते हुए रितिक ने तपाक से कहा, 'मैं उन्हें प्रोड्यूसर के तौर पर पसंद करता हूं। मैं खुद उनके पास गया था और कहा था कि मेरे लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करो..तो उन्हें सोचने दीजिए। उन्हें कुछ समय दीजिए।'

    पढ़ें, करीना के एक्स-बॉयफ्रेंड पर पहली बार खुलकर क्या बोलें सैफ

    आपको बता दें कि फिल्म 'आशिकी' के 25 साल पूरे होने पर इसके गाने 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' का रीमेक बनाया गया है, जिसमें रितिक रोशन, सोनम कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना अभी रिलीज हुआ है और यह भी उतना ही खूबसूरत बन पड़ा है।