विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉली की बीबी बनी रजनीकांत की हमजोली, दोबारा नहीं पहली बार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 16 May 2017 01:23 PM (IST)

रजनीकांत के दामाद धनुष इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और अब इस बात की पुष्टि भी किया जा चुकी है कि ये फिल्म हाजी मस्तान की कहानी नहीं है।

जॉली की बीबी बनी रजनीकांत की हमजोली, दोबारा नहीं पहली बार
जॉली की बीबी बनी रजनीकांत की हमजोली, दोबारा नहीं पहली बार

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ' 2.0 ' का इस साल सबको बेहद इंतज़ार है लेकिन उससे पहले रजनी ने अपनी एक और फिल्म शुरू करने की घोषणा कर दी है। मज़े की बात है कि इस फिल्म में उनकी हिरोइन होंगी हुमा कुरैशी, जो जॉली एलएलबी 2 में अक्षय की बीबी बनी थीं।

यह कन्फर्म कर दिया गया है कि हुमा कुरैशी, 66 साल के रजनीकांत के लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले करेंगी। इस फिल्म को पा रंजीत डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म का नाम अभी तक नहीं रखा गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक बयान के हवाले से बताया है कि हुमा इस रोल के लिए पूरी तरह फिट पाई गई हैं और मेकर्स ने रजनीकांत के अपोजिट उनके नाम का चुनाव किया है। जल्द ही हुमा की अपने भाई साकिब सलीम के साथ फिल्म दुबारा भी आने वाली है। हुमा कुरैशी, बॉलीवुड की ऐसी चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं जो रजनीकांत के काम करेंगी। इससे पहले राधिका आप्टे ने कबाली , सोनाक्षी सिन्हा ने लिंगा , दीपिका पादुकोण ने कोचादियां और ऐश्वर्या बच्चन ने रोबोट/ इंधीरन में काम किया है।

यह भी पढ़ें:रणबीर कपूर का नया कारनामा, तस्वीरें देखिये...समझ जाएंगे 

 

अभी सोमवार को ही जब आठ साल बाद रजनीकांत अपने फैंस से मिलने आये तो उन्होंने बताया था कि वो अपनी अगली फिल्म 28 मई से शुरू कर रहे हैं। रजनीकांत के दामाद धनुष इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और अब इस बात की पुष्टि भी किया जा चुकी है कि ये फिल्म हाजी मस्तान की कहानी नहीं है।