विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : सोहेल को लेकर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बताया ये रिश्ता

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 30 Jan 2017 03:54 PM (IST)

खान परिवार के कई बड़े जश्न में हुमा फैमिली मेंबर की तरह शरीक होती हैं। मौका पड़ने पर वो सलमान की बहन अर्पिता और उनके बेटे के साथ आउटिंग पर भी जाती हैं।

Exclusive : सोहेल को लेकर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बताया ये रिश्ता
Exclusive : सोहेल को लेकर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बताया ये रिश्ता

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। हुमा कुरैशी ने सलमान खान के भाई सोहेल के साथ उनके रिलेशनशिप की चल रही ख़बरों को सिरे से नकारते हुए साफ़ तौर पर कहा है कि सोहेल उनके भाई की तरह हैं।

फिल्म ' गैंग्स ऑफ़ वासेपुर ' से चर्चा में आईं हुमा कुरैशी पिछले दिनों खूब सुर्ख़ियों में रही जब इस तरफ की ख़बरें तेजी से फैली की सोहेल खान के साथ हुमा किसी अफेयर में इन्वॉल्व है। खबरें तो यहाँ तक आईं कि हुमा के कारण सोहेल का अपनी पत्नी सीमा के साथ मनमुटाव चल रहा है। हालांकि इन सारी बातों को बेबुनियाद बताते हुए हुमा ने चुप्पी तोड़ी है।एक बातचीत में उन्होंने कहा कि सोहैल खान उनके भाई की तरह है और इससे ज्यादा वो कुछ नहीं कहना चाहतीं। हुमा कुरैशी को अक्सर सलमान खान के परिवार के साथ काफी देखा गया है।

रितिक की काबिलियत पर बढ़ा भरोसा, कलेक्शन में इतना और इजाफ़ा

खान परिवार के कई बड़े जश्न में हुमा फैमिली मेंबर की तरह शरीक होती हैं। मौका पड़ने पर वो सलमान की बहन अर्पिता और उनके बेटे के साथ आउटिंग पर भी जाती हैं। जल्द ही वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म ' जॉली एल एल बी -2 में नज़र आएंगी।