विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सस्‍पेंस-थ्रिलर फिल्‍म 'हमराज' का भी बन सकता है सीक्‍वल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 11 Aug 2015 01:27 PM (IST)

मौजूदा समय में सीक्‍वल फिल्‍मों की जबरदस्‍त मांग है। ऐसे में चर्चा है कि 2002 में आई सस्‍पेंस-थ्रिलर फिल्‍म 'हमराज' का सीक्‍वल भी बन सकता है। इस फिल्‍म में अक्षय खन्‍ना, बॉबी देओल और अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आए थे और यह फिल्‍म हिट भी रही थी।

News Article Hero Image

मुंबई। मौजूदा समय में सीक्वल फिल्मों की जबरदस्त मांग है। ऐसे में चर्चा है कि 2002 में आई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'हमराज' का सीक्वल भी बन सकता है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, बॉबी देओल और अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आए थे और यह फिल्म हिट भी रही थी।

देखें, कपिल शर्मा की पहली फिल्म का मजेदार पोस्टर

अब्बास-मस्तान की हिट जोड़ी ने फिल्म 'हमराज' का निर्देशन किया था और रतन जैन इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। वही इस फिल्म का सीक्वल बनाने को उत्सुक हैं। रहा सवाल हीरो-हीरोइन का तो अफसोस इसमें अक्षय, बॉबी और अमीषा की तिकड़ी नजर नहीं आएगी, क्योंकि वो इसके लिए नई स्टार कास्ट चाहते हैं।

राज ठाकरे ने दोस्ती के बावजूद सलमान के बारे में ये क्या कह डाला!

वैसे भी अक्षय, बॉबी और अमीषा फिल्मों से लगभग गायब ही हो गए हैं। खैर, इस फिल्म के सीक्वल का निर्देशन अब्बास-मस्तान ही कर सकते हैं। फिलहाल दोनों काफी लंबे वक्त बाद कोर्इ कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। बात कर रहे हैं कपिल शर्मा की पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' की, जो 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है।