विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो बदनामी से नहीं डरती दीपिका पादुकोण

By Edited By:
Updated: Sat, 18 Jan 2014 09:32 AM (IST)

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की इबीजा बीच में खिंची गई तस्वीरों के बाद अब रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें हंगामा मचाने के लिए तैयार हैं, लेक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की इबीजा बीच में खिंची गई तस्वीरों के बाद अब रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें हंगामा मचाने के लिए तैयार हैं, लेकिन दीपिका को इसकी कोई फिक्र नहीं है। दीप्स ने हालिया एक इंटरव्यू में कहा कि ये उनके काम का हिस्सा है। उन्हें इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

पढ़ें : तो इसलिए दीपिका की पार्टी से गायब रहे रणबीर

उन्होंने कहा कि वे बेसब्री से मैगजीन के उस इश्यू को पढ़ना चाहती हैं, जिसमें उनकी और रणवीर की तस्वीरों को आंका गया है। रणवीर और अपने रिश्ते को लेकर दीपिका ने साफ कहा कि वे फिलहाल सिंगल हैं और खुश हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी के साथ रिश्ते में नहीं हैं। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में भी दीपिका ने बार बार पूछे गए उसी सवाल पर जवाब दिया था कि वे क्या किसी के साथ डेट कर रहीं हैं।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर के साथ ब्रेक अप के बाद दीपिका को रनवीर सिंह के दिल का सहारा मिल गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रामलीला में इनकी केमेस्ट्री रियल लाइफ की केमेस्ट्री से प्रेरित है। दीप्स ने कई बार रनवीर सिंह को रणबीर से बेहतर भी बताया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर