Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आलिया भट्ट इस हीरो को लेकर हो गई हैं प्रोटेक्टिव

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Sun, 30 Aug 2015 07:15 PM (IST)

    इन दिनों शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्‍म 'शानदार' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों पहली बार इस फिल्‍म में एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ट्रेलर में दो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। इन दिनों शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'शानदार' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों पहली बार इस फिल्म में एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ट्रेलर में दोनों की जाेड़ी भी काफी क्यूट लग रही है। इसके अलाव दोनों फिल्म 'उड़ता पंजाब' में भी एक साथ काम करते दिखेंगे।

    सलमान ने 'बजरंगी भाईजान' के डायरेक्टर को गिफ्ट में दी ये पेंटिंग

    ऐसे में दोनों सितारों के बीच नजदीकियां बढ़ना लाजिमी है। इस बात को लेकर दोनों के बारे में ऐसा वैसा कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। कहने का मतलब ये कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई है और ऐसे में आलिया, शाहिद को लेकर प्रोटेक्टिव भी हो गई हैं। ऐसा खुद उन्होंने ही कहा है।

    तलाक की अटकलों पर अर्जुन रामपाल का ये रहा जवाब

    आलिया ने कहा, 'मैं बहुत परेशान हो जाती हूं जब लोग एकदम पर्सनल सवाल पूछने लगते हैं। जबकि हमारी इच्छा होती है कि काम की बात हो। काम की ही बात होना चाहिए।' उनके मुताबिक, 'मैं शाहिद की अच्छी दोस्त हूं। एक अच्छी लड़की हूं जो उनके लिए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण रखती है।'

    पता है आपको कितने की है शाहरुख की न्यू वैनिटी वैन?

    आपको बता दें कि दोनों की फिल्म 'शानदार' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। इससे पहले उन्होंने कंगना रनोट को लेकर 'क्वीन' जैसी शानदार फिल्म बनाई है। ऐसे में इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। वैसे इसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी