विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दम लगा के हईशा' की मोटी हीरोइन नई फिल्‍म के लिए घटा रही हैं वजन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 02 Aug 2015 04:26 PM (IST)

यशराज बैनर की फिल्‍म 'दम लगा के हईशा' से सभी का दिल जीतने वालीं भूमि पेडणेकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि इस बार वह एक मोटी लड़की के रूप मे नहीं, बल्‍िक स्‍लिम लड़की के रूप में सामने आएंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। यशराज बैनर की फिल्म 'दम लगा के हईशा' से सभी का दिल जीतने वालीं भूमि पेडणेकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि इस बार वह एक मोटी लड़की के रूप मे नहीं, बल्िक स्लिम लड़की के रूप में सामने आएंगी।

अजय-तब्बू की फिल्म 'दृश्यम' ने दो दिन में कमाए 17 करोड़

इसके लिए वह इन दिनों वह अपना वजन कम करने में जुटी हैं। यह बात खुद भूमि ने अमेजन इंडिया कुटूर वीक में भाग लने के दौरान कही। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी। उन्होंने करीब 15 किलों वजन बढा़या था।

'बी.ए. पास' के मेकर्स अब लेकर आने वाले हैं 'एम. ए पास'

उनके मुताबिक, एक तय समय में वजन बढा़ने के लिए काफी जतन करना पड़ा था, लेकिन अब वह अगली फिल्म के लिए अपना वजन घटाना चाहती हैं। अगली फिल्म में वह स्लिम लड़की के लुक में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनका कहना था कि वजन घटाने के लिए उन्हें काफी मेहतन करनी पड़ रही है, ताकि वह दर्शकों के सामने एक मोटी लड़की के बाद छरहरी लड़की के रूप में नजर आ सके।