यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रितेश देशमुख ने बीवी से उधार मांगकर फिल्म में पहनी स्कर्ट
साजिद खान की आगामी फिल्म 'हमशकल्स' में रितेश देशमुख एक बार लड़की के गेटअप में नजर आए। रितेश ने एक गाने में स्कर्ट पहनी है

मुंबई। साजिद खान की आगामी फिल्म 'हमशकल्स' में रितेश देशमुख एक बार लड़की के गेटअप में नजर आए। रितेश ने एक गाने में स्कर्ट पहनी है और मजेदार बात यह है कि रितेश ने यह स्कर्ट अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा से उधार में ली थी। रितेश से जब पूछा गया कि सैफ, राम कपूर में से सेट पर सबसे खूबसूरत लड़की कौन रही तो उन्होंने सैफ का नाम लिया।
बतौर रितेश 'सैफ इस लुक में काफी सेक्सी और परफेक्ट लग रहे थे।' रितिक का कहना है कि करीना ने उन्हें परफेक्ट लुक देने में काफी मदद की। मैंने भी अपनी पत्नी जेनिलिया से उनकी एक स्कर्ट उधार मांगी और मैंने गाने में वही जेनिलिया की स्कर्ट पहनी हैं।'
रितेश, सैफ और राम कपूर से इस फिल्म में ट्रिपल रोल कर रहे है। फिल्म 20 जून को रिलीज होगी।

