विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका से विवाद पर कंगना ने निकाली जमकर भड़ास

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 02 Jun 2015 05:11 PM (IST)

'क्‍वीन' के बाद 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' की सफलता के बाद कंगना रनोट सातवें आसमान पर हैं। एक तरफ जहां यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ अब भी लोग कंगना रनोट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खैर, इन

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'क्वीन' के बाद 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सफलता के बाद कंगना रनोट सातवें आसमान पर हैं। एक तरफ जहां यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ अब भी लोग कंगना रनोट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खैर, इन सबके बीच कंगना रनोट को लेकर कई विवाद भी सामने आए हैं।

सलमान खान ने करण जौहर की सबके सामने उड़ाई खिल्ली!

इनमें सुजॉय घोष की फिल्म की एडिटिंग में हस्तक्षेप करने, निखिल आडवाणी की फिल्म में डायलॉग राइटर के तौर पर भी क्रेडिट लेने के साथ ही दीपिका पादुकोण से उनकी नाराजगी जैसे चर्चित विवाद शामिल हैं। कंगना रनोट ने इस पर सफाई दी है और अपने बचाव में खुलकर सामने आई हैं।

तो इस मॉडल को डेट कर रही हैं कृति सैनन!

खबर थी कि कृषिका लुला द्वारा दी गई 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सक्सेस पार्टी में दीपिका पादुकोण के आते ही कंगना रनोट वहां से चली गई थीं। दोनों के बीच कुछ दिनों पहले भी पंगा हुआ था, मगर कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण की 'पीकू' की सक्सेस पार्टी में शामिल होकर पैचअप होने की बात पुख्ता की थी।

'मद्रास कैफे' की एक्ट्रेस धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार!

हालांकि दीपिका पादुकोण ने उनके बुलाने के बावजूद 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सक्सेस पार्टी में शामिल न होकर फिर से उन्हें दुखी कर दिया। इसी वजह से जब कृषिका लुला की पार्टी में वो पहुंचीं तो कंगना रनोट उन्हें बिना हैलो बोले ही वहां से निकल गई। इस बारे में कंगना रनोट का कहना है कि लोगों को उनकी सफलता सुहा नहीं रही है।

अक्षय कुमार फैमिली संग फिल्म देखने पहुंचे, देखें तस्वीरें

उन्होंने कहा, 'अब मुझे लगता है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में किसी के भी करियर को नुकसान पहुंचा सकती हूं। मुझे नहीं पता कि लोगों को मेरी सफलता से क्या परेशानी है। मैं मनाली में हूं और अपने पैरेंट्स के साथ समय बिता रही हूं और मेरी बहन रंगोली को फोन कर लोग पूछ रहे हैं कि क्याकंगना ने ऐसा किया, क्या कंगना वैसा किया। यह वाकई में बहुत अजीब है।'