विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुझे सेक्‍स रैकेट के बारे में कुछ पता नहीं था: प्रियंका चोपड़ा

By rohitEdited By:
Published: Sun, 30 Nov 2014 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2014 11:31 AM (IST)

हाल ही में अपनी प्रॉपर्टी पर चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ होने के मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में अपनी प्रॉपर्टी में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ होने के मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी संपत्ति पर गैर-कानूनी काम चल रहा है क्योंकि वो वहां तांक-झांक नहीं करती।

गर्ल राइजिंग कैंपेन को सपोर्ट करने आईं प्रियंका ने कहा, 'जब हम प्रॉपर्टी को किराये पर देते हैं तो हम जाकर ये नहीं देखते कि बेडरूम में क्या चल रहा है। इसलिए मुझे नहीं पता था कि वहां क्या चल रहा है।'

इससे पहले हमने खबर दी थी कि मुंबई पुलिस ने अंधेरी में प्रियंका की प्रॉपर्टी पर चल रहे एक सेक्स-रैकेट का भांडाफोड़ किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अभिनेत्री ने कहा कि जांच के बाद पुलिस जो भी कहेगी, वो उन्हीं का साथ देंगी।

प्रियंका ने कहा, 'ये एक पुलिस केस है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और अगर कुछ कानून के खिलाफ है, तो जो भी पुलिस कहेगी, हम उसका पालन करेंगे।'

हाल ही में खबर आई थी कि प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर बेहोश हो गई थी। अभिनेत्री ने इस खबर का भी खंडन किया है।

उन्होंने कहा, 'मैं बेहोश नहीं हुई थी। ये झूठी खबर है। मुझे थोड़े चक्कर आ गए थे। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ था। शायद सफर करने की वजह से ऐसा हुआ क्योंकि मैं लॉस एंजलिस से आई थी या फिर हो सकता है कि बैक टू बैक शूटिंग की वजह से ऐसा हुआ।'

पढ़ेंः सेक्स रैकेट: स्पा मालिक को प्रियंका का कानूनी नोटिस!

पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी में चल रहा था सेक्स रैकेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।