विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूर हो गए सोनम और श्रद्धा कपूर के गिले-शिकवे

By Edited By:
Updated: Thu, 17 Apr 2014 02:09 PM (IST)

अभिनेत्री सोनम कपूर ने नई अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ किसी समस्या से इंकार किया है। उन्होंने एक फैशन कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर 'आशिकी 2' की अदाकारा को नजरअंदाज किया था। इसके बाद 2

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर ने नई अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ किसी समस्या से इंकार किया है। उन्होंने एक फैशन कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर 'आशिकी 2' की अदाकारा को नजरअंदाज किया था। इसके बाद 28 वर्षीय सोनम ने ट्वीट कर साफ किया है कि श्रद्धा से वह क्यों नहीं मिल पाई थी।

सोनम ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में कहा कि श्रद्धा के साथ मुझे कोई परेशानी नहीं है। मुझे देर हो गई थी और मैं जल्दी में थी। हाल में ही सोनम फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो से सुर्खियों में रहीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट के पहनावे पर टिप्पणी की थी।

सोनम से पूछा गया था कि वह परिणीति को क्या फैशन सलाह देना चाहेंगी। इस पर सोनम ने कहा कि अभिनेत्री को तंग कपड़े पहनना बंद कर देना चाहिए जबकि आलिया को अपनी उम्र के अनुसार ड्रेस पहननी चाहिए।

पढ़ें: बाइक चलाते हुए श्रद्धा कपूर का हो गया एक्सीडेंट

पढ़ें: सोनम ने कट्रीना के बारे में ये क्या कह दिया?