विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए शादी के दिन रानी मुखर्जी ने सबसे ज्यादा किसे मिस किया

By Edited By:
Updated: Tue, 22 Apr 2014 01:40 PM (IST)

कल इटली में आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के साथ ही रानी मुखर्जी की नई जिंदगी की शुरुआत हो गई। रानी मुखर्जी ने अपनी शादी में एक शख्स को सबसे ज्यादा मिस किया। वह शख्स और कोई नहीं, आदित्य चोपड़ा के दिवंगत पिता यश चोपड़ा हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कल इटली में आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के साथ ही रानी मुखर्जी की नई जिंदगी की शुरुआत हो गई। रानी मुखर्जी ने अपनी शादी में एक शख्स को सबसे ज्यादा मिस किया। वह शख्स और कोई नहीं, आदित्य चोपड़ा के दिवंगत पिता यश चोपड़ा हैं।

खुद रानी ने शादी के बाद जारी किए अपने बयान में कहा कि उन्होंने यश अंकल को सबसे ज्यादा मिस किया। रानी ने कहा, मैं अपनी जिंदगी के इस सबसे खुशहाल दिन को पूरी दुनिया में मौजूद अपने उन फैंस के साथ शेयर करना चाहूंगी, जिनकी दुआएं और प्यार इतने सालों तक मेरे सफर में शामिल रहे। मैं जानती हूं मेरे सभी शुभचिंतक इतने सालों से इस दिन का इंतजार रहे थे, वो आज मेरे लिए बहुत खुश होंगे। यह इटली में हुई बहुत ही खूबसूरत शादी थी, जिसमें हमारे परिवार के खास सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए। इस शादी में मैंने सबसे ज्यादा यश अंकल (यश चोपड़ा) को मिस किया। लेकिन मैं जानती हूं कि उनका आशीर्वाद और प्यार आदि और मेरे साथ हमेशा रहेगा। मैं हमेशा परियों की कहानियों में विश्वास करती थीं और भगवान की कृपा से मेरी जिंदगी उसी तरह थी और अब मैं अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में जा रही हूं और अभी भी वह परियों की कहानी जारी है।'

अभी यह पता नहीं चल पाया कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा भारत कब लौटेंगे। लेकिन यह माना जा रहा है कि भारत लौटने के बाद दोनों जल्द ही मुंबई में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन जरूर करेंगे।

पढ़ें: इटली में शादी के बंधन में बंध गए आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी

पढ़ें: पहले इस दिन होनी थी ये शादी