विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

108 किलो वजन कम करने पर सलमान ने भी की अनंत अंबानी की तारीफ

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 11 Apr 2016 06:03 PM (IST)

इन दिनों मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपना वजन कम करने को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हैं। उनकी तारीफ करने वालों में अब सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हो गए हैं, जो अपने हिट एंड फिट बॉडी के लिए खासे लोकप्रिय हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपना वजन कम करने को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हैं। वाकई में 18 महीने में 108 किलो वजन करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसलिए चारों तरफ उनकी तारीफों के पूल बांधे जा रहे हैं। इनमें अब सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है, जो अपने हिट एंड फिट बॉडी के लिए खासे लोकप्रिय हैं।

'आेके जानू' की शूटिंग के बाद श्रद्धा कपूर अब यहां हो गईं बिजी

अनंत की इस कामयाबी पर सलमान खान ने ट्वीट कर खुशी जताई है और कहा है कि वो अनंत की इच्छा शक्ति का सम्मान करते हैं। ये रहा उनका पूरा ट्वीट और साथ में दोनों एक सेल्फी भी।

अनंत सोशल मीडिया पर भी खूब छाए हुए हैं। उन्होंने अपने स्लिम लुक से सभी को हैरान कर दिया है। जबकि मोटापे के कारण पहले उनका काफी मजाक उड़ाया जाता था। आपको बता दें कि वजन कम करने के लिए अनंत रोज 21 किलोमीटर चलते थे, साथ ही योग और वेट ट्रेनिंग के साथ कार्डिओ-एक्सरसाइज भी करते थे। खाने में भी वो खूब परहेज कर रहे थे। एक अधिकारी के मुताबिक, अनंत हर महीने लगभग छह किलो वजन कम किया है, वो भी प्राकृतिक तरीके से। ऐसे में अनंत की इच्छा शक्ति और समर्पण की वाकई में दाद देनी होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के कूल कैप्टन एम एस धोनी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं।

शाहरुख-ऐश समेत पूरे बॉलीवुड ने किया शाही जोड़े प्रिंस-केट का गर्मजोशी से स्वागत