विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान को नहीं तोड़ना शाहरुख का रिकॉर्ड

By Edited By:
Updated: Thu, 19 Sep 2013 02:12 PM (IST)

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो साल में बहुत कम फिल्में करते हैं लेकिन जितनी भी करते हैं वे सौ के बराबर होती हैं। फिल्मो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही यह कहा जा रहा है कि आमिर खान की आने वाली फिल्म धूम-3 चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन आमिर दावा कर रहे हैं कि उनकी रिकॉर्ड में दिलचस्पी नहीं है।

पढ़ें : कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी धूम थ्री

आमिर के लिए दर्शकों के जज्बातों को संतुष्ट कर पाना अहम है, फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक करना। आमिर ने कहा, 'मेरे लिए दर्शकों का प्यार पाना और अपनी फिल्मों से उनका मनोरंजन करना यह दो चीज बहुत अहम है। दर्शक अगर मेरी फिल्में और मेरी एक्टिंग पसंद करते हैं तो यही मेरा अवार्ड है। मैं इसी का प्यासा हूं। मैं बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं रखता हूं। कोई फिल्म ज्यादा बिजनेस करती है तो कोई बहुत कम। कभी-कभी फिल्म अच्छा कारोबार नहीं करती है लेकिन कलाकार की कलाकारी दर्शकों को पसंद आती है, ये ज्यादा बड़ी बात होती है।'

गौरतलब है कि पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि आमिर खान 'धूम थ्री' बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। ये बातें शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए कही गई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर