विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रति अग्निहोत्री ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2015 11:14 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 04:55 PM (IST)

रति अग्निहोत्री ने अपने पति अनिल विरवानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पुराने जमाने की एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री ने करीब दो हफ्ते पहले अपने पति अनिल विरवानी पर प्रताड़ित करने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए वोरली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था।

रति अग्निहोत्री डिप्रैशन में, पति के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई!

हालांकि इस मामले पर चुप्पी साधे रही एक्ट्रेस अब खुलकर सामने आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार को इंटर्व्यू दिया जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। जब उनसे पूछा गया कि वो पहले चुप क्यों थीं और अब सामने क्यों आईं हैं तो उन्होंने कहा कि एक न एक दिन उन्हें इस बारे में बोलना ही था लेकिन जो खबरें सामने आ रही हैं, इसपर उनके पास बोलने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।

रति से पूछा गया है कि उन्होंने शादी के 30 सालों बाद पुलिस के पास जाने का फैसला क्यों किया, इसपर उन्होंने कहा, 'मैं जान बूझकर देरी नहीं कर रही थी बल्कि सोच रही थी कि किस तरह पुलिस से संपर्क करूं। जब मैं पुलिस स्टेशन से बाहर आई तो ये देखकर हैरान रह गई थी कि रिपोर्टर वहां पहले से खड़े थे। मैंने सोचा कि इन्हें किसने बताया। मैं जानती हूं कि सेलेब्रिटी होने की इस तरह कीमत चुकानी पड़ती है। लेकिन ये मेरी जिंदगी है। मैं लोगों के जजमेंट के लिए नहीं हूं, कि मुझसे ये पूछा जाए कि अब क्यों, पहले क्यों नहीं? मैं अपनी जिंदगी वापस चाहती हूं। क्या ये गलत है? मैं जानती हूं कि मेरी प्राथमिकताएं क्या हैं और पहले क्यां रही हैं। ऐसा नहीं है कि इतने सालों तक मुझमें हिम्मत नहीं थी बल्कि मैं नहीं चाहती थी कि मेरा बेटा परेशान हो।'

इस टीवी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर के बीच चल क्या रहा है?

पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद रति लोनावला में अपनी मां के घर चली गईं थी। अपने पति के घर वापस आ चुकी रति से पूछा गया कि वो पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद मुंबई से क्यों चली गई थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं कुछ दिनों के लिए लोनावला में अपने फार्म हाउस चली गई थी। मेरी शादी से पहले मेरे पिता गुजर गए थे, मेरी मां 80 साल की हैं और अपने जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर हैं। मेरी बड़ी बहन पिछले 39 सालों से पोलैंड में रहती हैं। इसलिए यहां मेरे पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद मैं वापस आने में डर रही थी। यहां वापस आने की हिम्मत जुटाने में मुझे कुछ दिन लग गए। और इस बारे में सोचने में भी काफी दिन लग गए क्योंकि 30 सालों की शादी को दांव पर लगाना एक बड़ा फैसला था। क्या शादी का मतलब यही होता है कि आप बिक गए हो? क्या अपनी जिंदगी वापस पाना इतना मुश्किल होता है? मैं शांति के साथ ये कदम उठाना चाहती थी लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं है तो ठीक है।'

एक्ट्रेस ने कहा कि इस मामले में उनके बेटे तनुज विरमानी को कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वो ऊपर वाले फ्लोर पर रहते हैं और जिस वक्त उनके पति उनकी पिटाई करते थे, उस वक्त तनुज उनके आसपास नहीं होते थे। रति ने कहा, 'इन सबसे गुजरने का सिर्फ एक कारण था, तनुज। अब ये बीते जमाने की बात हो गई है। तनुज ने मुझसे कहा कि मां आप अपनी जिंदगी जीयो। वो करो जो आपको खुशी देता है। मेरे लिए और जीने की जरूरत नहीं है। तनुज ने मुझे आजाद कर दिया है। उसे भी बहुत कुछ देखना पड़ रहा है।'

एडल्ट कॉमेडी करने में कल्कि को नहीं है परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।