विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय और तब्बू के साथ बनाना चाहता हूं फिल्म - विशाल भारद्वाज

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 12 Jul 2015 08:41 AM (IST)

विशाल भारद्वाज हमेशा लीक से हटकर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनका अपने कलाकारों को लेकर चयन भी चर्चा का विषय होता है। इस बीच खबर है कि विशाल भारद्वाज चाहते हैं कि वे अपनी किसी फिल्म के लिए अजय देवगन और तब्बू को लें। उन्होंने कहा है

News Article Hero Image

मुंबई। विशाल भारद्वाज हमेशा लीक से हटकर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनका अपने कलाकारों को लेकर चयन भी चर्चा का विषय होता है।

तस्वीरें : 'दृश्यम' के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची पूरी स्टार कास्ट

इस बीच खबर है कि विशाल भारद्वाज चाहते हैं कि वे अपनी किसी फिल्म के लिए अजय देवगन और तब्बू को लें। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने के बाद उन्हें बहुत ही खुशी होगी।

इससे पहले विशाल भारद्वाज अपनी फिल्म 'ओंकारा' में अजय के साथ काम कर चुके हैं। वहीं तब्बू को लेकर फिल्म 'मकबूल' और 'हैदर' बना चुके हैं।

फिल्ममेकर ने अजय और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम' के लिए म्यूजिक कंपोज किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अजय और तब्बू को कास्ट करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'हां बिलकुल। मैं ऐसा चाहता हूं। वो जब कभी भी तैयार होंगे। मैं उनके साथ काम करूंगा।'

भारद्वाज ने कहा, ''ओंकारा' में काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा था। मैं अजय के साथ फिर से काम करना चाहूंगा।'

'बाहुबली' ने रचा इतिहास, पहले ही दिन कमा डाले 50 करोड़