विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब वरुण ने शाहरुख-काजोल को साथ देखा तो जानें क्‍या हुआ

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 15 Jul 2015 05:24 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'दिलवाले' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और काजोल भी होंगे। इस बारे में उनका कहना है कि जब उन्होंने शाहरुख और काजोल को साथ देखा तो वो मंत्रमुग्ध हो गए थे।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'दिलवाले' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और काजोल भी होंगे। इस बारे में उनका कहना है कि जब उन्होंने शाहरुख और काजोल को साथ देखा तो वो मंत्रमुग्ध हो गए थे।

'बजरंगी भाईजान' के लिए बड़ी मुसीबत बना 'बाहुबली'

वरुण ने बताया, 'पहली बार जब मैंने उन दोनों को एक साथ देखा तो मैं मोहित हो गया था। दोनों को एकटक देख रहा था। वो दोनों प्यारे कपल में से एक हैं। लोग आज भी उन्हें एक साथ देखने के लिए जाते हैं। यह बात वाकई शानदार है।'

मैडोना ने गोद लिए बच्चों के साथ पोस्ट की ऐसी फोटो कि मचा बवाल

इस साल 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' जैसी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी। ऐसे में टक्कर होना लाजिमी है। इस बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। मैं बस इतना जानता हूं कि 'दिलवाले' 18 दिसंबर को आ रही है। हमारी शूटिंग जोर-शोर से जारी है। ऐसे में वो क्या कर रहे हैं, इस बारे में मैं कमेंट नहीं कर सकता। उनको मेरी ओर से ऑल द बेस्ट।'