विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फुकरे' एक्‍टर वरुण शर्मा का ये सपना इतनी जल्‍दी हो गया सच

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 25 Sep 2015 10:45 AM (IST)

फिल्‍म 'फुकरे' में चूचे के मजेदार किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले अभिनेता वरुण शर्मा शाहरुख और काजोल जैसे सुपरस्‍टार्स के साथ काम करने का मौका पाकर सातवें आसमान पर हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्‍म 'दिलवाले' में वो भी इन सुपरस्‍टार्स के साथ अभिनय

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'फुकरे' में चूचे के मजेदार किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले अभिनेता वरुण शर्मा शाहरुख और काजोल जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका पाकर सातवें आसमान पर हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दिलवाले' में वो भी इन सुपरस्टार्स के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। शूटिंग में व्यस्त वरुण का कहना है कि वो इन दिनों अपने सपने को जी रहे हैं।

जब रणदीप हुडा ने खुलेआम रिचा चड्ढा को कर लिया किस

एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा, 'अहसास को बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं है। मैं अभी अपने सपने को जी रहा हूं। मैं शाहरुख और काजोल के साथ स्क्रीन शेयर कर और रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम कर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं इस सपने के हर पल को जी रहा हूं।'

देखें, फिल्म 'मैं और चार्ल्स' का बोल्ड ट्रेलर रिलीज

दरअसल, वरुण अपने कैरियर में इतनी जल्दी बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिलने पर खुद को काफी खुशकिस्मत मान रहे हैं। वैसे शुरुआत में वो उनके बीच काफी नर्वस महसूस करते थे, मगर वरुण का कहना है कि दोनों ही बहुत विनम्र और मदद करने वाले हैं। उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखना है। आपको बता दें कि 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'दिलवाले' में वरुण धवन, कृति सैनन और विनोद खन्ना भी हैं।