यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्म इंडस्ट्री में आकर फंस गईं थी कंगना रनोट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट से आज कई एक्ट्रेस खतरा महसूस करने लगी हैं। ये वही इंडस्ट्री है जिसमें कभी कंगना खुद को फंसा हुआ महसूस करती थी। जब कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्हें लगता था कि वो यहां आकर फंस गई हैं। लेकिन अब वो

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट से आज कई एक्ट्रेस खतरा महसूस करने लगी हैं। ये वही इंडस्ट्री है जिसमें कभी कंगना खुद को फंसा हुआ महसूस करती थी।
45 सीसीटीवी कैमरों के बावजूद एक्ट्रेस के घर चोरी, नौकरानी फरार
जब कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्हें लगता था कि वो यहां आकर फंस गई हैं। लेकिन अब वो खुद को निडर और आत्मविश्वासी महसूस करती हैं।
फिल्म 'गैंगस्टर' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली कंगना ने कहा, 'जब मैं इंडस्ट्री में आई थी तब मैं फंस गई थी। मैं अपनी सभी फिल्मों में मर रही थी इसलिए इससे बाहर आना मेरे लिए आसान नहीं था।'
कंगना ने कहा, 'मुझे लगता है कि वो मेरी किस्मत थी और मैंने इंडस्ट्री में छाप छोड़ने के लिए वाकई बहुत मेहनत की है।'
रोहित शेट्टी बिलकुल मेरे जैसे हैं - संजय मिश्रा
फिल्म 'फैशन' और 'क्वीन' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में डबल रोल में नजर आईं थी। फिल्म जबरदस्त हिट रही है। पिछले साल आई उनकी फिल्म 'क्वीन' को भी जबरदस्त सफलता मिली थी। एक्ट्रेस ने कहा कि करियर के इस मुकाम पर उन्हें किसी का डर नहीं है।
कंगना ने कहा, 'मुझे लगता है कि जहां मैं हूं, मुझे वहां किसी से डर नहीं लगता। जब मैं इस इंडस्ट्री में आई थी तब मेरे पास कुछ नहीं था लेकिन अब मेरे पास जबरदस्त कॉन्फिडेंस है। मुझे किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं है और मैं अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हूं।'

