विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का ने विराट के लिए मांगी ये दुआ

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 14 Feb 2015 10:48 AM (IST)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कहा है कि वो दुआ करती हैं कि इस बार विराट विश्व कप जीत कर आएं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कहा है कि वो दुआ करती हैं कि इस बार विराट विश्व कप जीत कर आएं। पिछले साल जहां 'पीके' की रिलीज के साथ ही अनुष्का को कामयाबी मिली थी, वहीं इन दिनों वो अपनी अगली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' और पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच 10' को लेकर चर्चाओं में हैं।

तो इसलिए हॉस्पिटल के चक्कर काट रही हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का ने कहा, मैंने 'पीके' के साथ ही फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' और फिल्म 'एनएच-10' में भी काम करना शुरू कर दिया था। अलग-अलग निर्देशकों के साथ काम करने का अनुभव खुशी देता है। निर्देशक की शाबाशी सफल होने का अहसास कराती है। जब फिल्म पीके के लिए मुझे राजू सर ने सराहा तो महसूस हुआ कि मैं एक्ट्रेस के रूप में आगे बढ़ रही हूं। अनुराग कश्यप और नवदीप सिंह ने भी मेरे काम को सराहा तो लगा कि मैं भी एक अच्छी एक्ट्रेस हूं।

देखिए 'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का का लुक

जहां मैं अपनी सोच के हिसाब से जी सकूं

आजादी के मुद्दे पर अनुष्का बात करते हुए कहती हैं, 'मैं एक ऐसी जगह पर रहना चाहती हूं, जहां मैं अपनी सोच की आजादी के साथ जी सकूं।' उन्होंने बताया कि 'फिल्म 'एनएच-10' में मैं अन्याय और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती हूं। निजी जीवन में भी इन हालात से गुजरी हूं। संघर्ष के दिनों में मुझे ऑटो से ट्रेवल करना पड़ता था, तब कई बार ऑटो चालकों से झगड़ा हो जाता था, क्योंकि वो मुझे रियर व्यू से घूरते थे।

बच्चों का खेल नहीं है अनुष्का की ये फिल्म देखना!

अच्छी होगी तो जरूर चलेगी

फिल्म प्रोड्क्शन पर अनुष्का कहती हैं कि फिल्म प्रोडक्शन को लेकर कोई योजना नहीं बनाई थी। उन्होंने कहा, 'मैं इस फिल्म के बाद प्रोड्यूसर बन जाऊं। कहानी सुनी तो मुझे बहुत पसंद आई। लगा कि लोगों को अच्छी लगेगी। बस सोचा कि इसे बेहतरीन बनाने के लिए मैं जो कर सकती हूं, करूंगी। निर्माता के रूप में नाकाम होने का डर नहीं है। मेरा मानना है कि फिल्म अच्छी होगी तो जरूर चलेगी।'

(साभार नई दुनिया)

बॉम्बे वेलवेट: विलेन के अवतार में करण जौहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।