विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'..तो दीपिका के लिए नहीं की रामलीला'

By Edited By:
Updated: Sat, 23 Nov 2013 10:30 AM (IST)

रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच बढ़ती नजदीकियों से कोई भी अंजान नहीं है। दोनों के बीच पनपते प्यार से हर कोई वाकिफ है। चर्चा है कि रनवीर, दीपिका के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच बढ़ती नजदीकियों से कोई भी अंजान नहीं है। दोनों के बीच पनपते प्यार से हर कोई वाकिफ है। चर्चा है कि रणवीर,दीपिका के लिए कुछ भी करते हैं, वे जहां भी होती हैं रणवीर वहीं पहुंच जाते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा था कि संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला भी रणवीर ने इसलिए की है क्योंकि उसमें दीपिका थीं, लेकिन रणवीर ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने साफ कहा, इस फिल्म में दीपिका थी इसलिए मैंने ये फिल्म नहीं की है, बल्कि फिल्म की कहानी ने मेरा दिल छू लिया था। मुझे पता था कि ये फिल्म मेरे करियर को बहुत आगे लेकर जाएगी। ऐसी कहानियां रोज नहीं बनती है। मैंने फिल्म बैंड बाजा बारात में बिंदास किस्म का रोल निभाया, लेडीज वर्सेज रिक्की बहल में सेक्सी और एक प्ले ब्यॉय का रोल और लुटेरा में प्यार और त्याग के साथ अपनी भूमिका निभाई, लेकिन रामलीला ने मेरे अभिनय को उबारने में मदद की है। इस फिल्म ने मुझे एक नई पहचान दी है। इस फिल्म में मैंने एक कलाकार की भूमिका निभाई है जो हर कुछ कर सकता है। प्यार, एक्शन, डांस, त्याग, क्रोध, संगीत एक कलाकार के हर क्षेत्र को उबारा है। इसलिए ये फिल्म मेरे लिए बहुत खास है।

गौरतलब है कि फिल्म ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रणवीर सिंह को निर्माताओं के ऑफर मिल रहे हैं। बिग बी ने भी रणवीर के अभिनय की जमकर तारीफ की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर