विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइफा में 'हैदर' और 'क्वीन' का जलवा

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 08 Jun 2015 12:47 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2015 09:08 AM (IST)

शाहिद कपूर अभिनीत 'हैदर' और कंगना रनोट की 'क्वीन' आइफा समारोह में भी छाई रहीं। दोनों फिल्में लोकप्रिय श्रेणी के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

स्मिता श्रीवास्तव, कुआलालंपुर। शाहिद कपूर अभिनीत 'हैदर' और कंगना रनोट की 'क्वीन' आइफा समारोह में भी छाई रहीं। दोनों फिल्में लोकप्रिय श्रेणी के तीन-तीन पुरस्कार जीतने में कामयाब रहीं। शाहिद को हैदर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और कंगना को क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला। रविवार रात रंगारंग कार्यक्रम के साथ 16वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) समारोह का यहां समापन हो गया।

फिल्मकार सुभाष घई को समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर घई को यह पुरस्कार देते वक्त भावुक हो गए। अनिल ने घई की कई फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण को वूमैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए दीपिका ने कहा कि उन्हें देश की लाखों महिलाओं से प्रेरणा मिलती है। पीके के लिए राजू हीरानी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।

अर्जुन-रणवीर ने बांधा समां
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने आइफा में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हंसी-मजाक के दौरान दोनों बॉम्बे वेलवेट को लेकर अनुराग कश्यप पर चुटकी लेने से भी नहीं चूके। रणबीर कपूर और अनुष्का अभिनीत अनुराग की यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

एआइबी रोस्ट विवाद पर निकाली भड़ास
अर्जुन और रणवीर ने फिर एआबी रोस्ट विवाद पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि कार्यक्रम के असल मकसद चैरिटी पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।

प्रमुख पुरस्कार

बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल- केके मेनन (हैदर )

बेस्ट डेब्यू मेल- टाइगर श्रॉफ (हीरोपंती)

बेस्ट डेब्यू फीमेल- कृति शैनन (हीरोपंती)

बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल- वरुण धवन (मैं तेरा हीरो)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- सुभाष घई (डायरेक्टर, प्रोड्यूसर)

बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल सपोर्टिंग- तबु (हैदर)

बेस्ट एक्टर मेल सपोर्टिंग- रितेश देशमुख (एक विलेन)

बेस्ट एक्टर मेल- शाहिद कपूर (हैदर)

बेस्ट एक्टर फीमेल- कंगना रनोट (क्वीन)

बेस्ट फिल्म- क्वीन

बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार हीरानी (पीके)

वुमन ऑफ द ईयर- दीपिका पादुकोण (हैप्पी न्यू ईयर, पीकू और फाइंडिंग फैनी)

बेस्ट रीजनल फिल्म- लय भरी (मराठी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अंकित तिवारी (तेरी गलियां)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- कनिका कपूर (बेबी डॉल)

बेस्ट म्यूजिक डायरेकटर- शंकर-एहसान-लॉय (2 स्टेट्स)

बेस्ट स्टोरी- विकास बहल, चैतल्य परमार, परवेज शेख (क्वीन)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्शन- साजिद नाडियाडवाला (किक), ओमंग कुमार (मैरी कॉम)

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- अहमद खान (जुम्मे की रात - किक)

पढ़ेंः आइफा में सितारों की झलक को बेकरार हैं प्रशंसक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।