विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड सितारों की चमक के बीच आइफा का आगाज

By Tilak RajEdited By:
Updated: Fri, 05 Jun 2015 11:35 PM (IST)

आइफा 2015 का शानदार आगाज हो चुका है। सोनाक्षी सिन्हा, परिणति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर जैसी नामी गिरामी सितारे यहां पर पहुंच चुके हैं। आइफा अवार्ड की मेजबानी रणवीर सिंह और अर्जुन करेंगे। दोनों की जोड़ी फिल्म 'गुंडे' और एआइबी रोस्ट के विवाद के चलते सुर्खियों में रह चुकी

News Article Hero Image

स्मिता श्रीवास्तव, कुआलालंपुर। आइफा 2015 का शानदार आगाज हो चुका है। सोनाक्षी सिन्हा, परिणति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर जैसी नामी गिरामी सितारे यहां पर पहुंच चुके हैं। आइफा अवार्ड की मेजबानी रणवीर सिंह और अर्जुन करेंगे। दोनों की जोड़ी फिल्म 'गुंडे' और एआइबी रोस्ट के विवाद के चलते सुर्खियों में रह चुकी है।

अर्जुन एआइबी रोस्ट विवाद पर पहली बार खुलकर बोले। उन्होंने कहा, 'उस कार्यक्रम का मकसद कंटेंट की तरफ नहीं, चैरिटी की तरफ था। हमने तीन घंटे में पचास लाख रुपये जुटाए। कार्यक्रम के असल मकसद पर बात नहीं हुई, जिसे लोगों को याद रखना चाहिए। मुझे खुशी होगी अगर हमें चैरिटी के कामों के लिए याद रखा जाए न कि कार्यक्रम के कंटेंट के लिए। बहलहाल अब वो पुरानी बात हो गई है। हमें आगे बढऩा चाहिए।

अर्जुन यहां पर अपनी बहन के साथ आए हैं। कार्यक्रम के लिए रणवीर सिंह के साथ उन्होंने डेढ़ महीने तैयारी की। कार्यक्रम की मेजबानी आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा भी करेंगे। इस दौरान परिणीति की गायकी के हुनर से भी दर्शक रूबरू हो सकेंगे। 2002 के बाद यह दूसरा मौका है, जब आइफा का आयोजन मलेशिया में किया जा रहा।

जैकलिन के लिए खास
जैकलिन फर्नांडीज ने कहा कि यह आइफा मेरे लिए खास है। मैं पहली बार अपने देश श्रीलंका में आइफा का हिस्सा बनी थी। मलेशिया मेरी मां का गृहनगर है। इस बार उनके साथ आई हूं। बचपन में यहां पर आई थी। कुआलालंपुर शापिंग के लिए बेहतरीन जगह है। मुझे यहां का खाना बहुत पसंद है।

लारेन गौटलिब का जन्मदिन
लॉरेन के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। आज उनका जन्मदिन है। वह पहली बार आइफा में शिरकत कर रही हैं। जल्द ही उनकी फिल्म एबीसीडी 2 रिलीज होगी।

'बागी' की शूटिंग मलेशिया में
मलेशिया साजिद नाडियाडवाला को खास पसंद आया। टाइगर श्राफ को लेकर वह फिल्म 'बागी' बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि बागी की शूटिंग मलेशिया में की जाएगी।

पढ़ेंः 'शोमैन' सुभाष घई को मिलेगा आइफा लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड

सोनाक्षी और अर्जुन आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भिड़े!