Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बर्फी' की इलियाना को इस कारण फिल्‍मों से लेना पड़ा ब्रेक

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 28 Aug 2015 05:06 PM (IST)

    साउथ एक्‍ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने फिल्‍म 'बर्फी' से बॉलीवुड में शानदार एंट्री मारी थी। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे एक्‍टर्स के बीच उन्‍होंने इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। साउथ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में शानदार एंट्री मारी थी। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे एक्टर्स के बीच उन्होंने इस फिल्म में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। हालांकि इसके बाद आईं उनकी 'मैं तेरा हीरो', 'फटा पोस्टर निकला हीरो' और 'हैप्पी एंडिंग' जैसी फिल्में कुछ खास नहीं कर पाईं और इनके साथ ही इलियाना डिक्रूज भी कहीं गुम सी हो गईं।

    कट्रीना ने बताया, क्यो 'जग्गा जासूस' बनाने में लग रहा इतना वक्त

    वो आखिरी बार फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में नजर आई थीं। इस बारे में इलियाना ने खुलकर बातें की और बताया कि उन्होंने 'हैप्पी एंडिंग' के बाद कोई फिल्म ही नहीं साइन की। इसके साथ ही यह भी कहा कि वो अभी ब्रेक पर हैं, मगर जल्द ही एक अहम किरदार के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी।

    ये क्या...कट्रीना के लिए सिद्धार्थ ने बढ़ाई दाढ़ी!

    27 वर्षीय इलियाना ने बताया कि उन्हें जिस तरह की फिल्में मिल रही हैं, उनसे वो खुश नहीं हैं और इसलिए वो उन्हें ठुकराती जा रही हैं। इलियाना ने कहा, 'मैं एक स्मॉल ब्रेक पर हूं, क्योंकि मैं कुछ अलग करना चाहती हूं। जिस तरह के ऑफर्स मुझे मिल रहे थे, वो ऐसे नहीं थे जिन्हें मैं करना चाहती हूं। इसलिए मैंने सोचा कि मुझे थोड़ा इंतजार करना चाहिए। अब जाकर कुछ दिलचस्प ऑफर्स मिले हैं, मगर अभी भी कुछ कंफर्म नहीं है।'