विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलियाना डिक्रूज़ के साथ सरेराह हुई बदतमीज़ी, सोशल मीडिया में छलका दर्द

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 21 Aug 2017 11:01 AM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 07:09 AM (IST)

उस वक़्त वो पुलिस के पास गयी थीं और बदतमीज़ी करने वाले को सलाखों के पीछे भिजवा दिया था। लेकिन, इस बार वो अकेली थीं।

इलियाना डिक्रूज़ के साथ सरेराह हुई बदतमीज़ी, सोशल मीडिया में छलका दर्द
इलियाना डिक्रूज़ के साथ सरेराह हुई बदतमीज़ी, सोशल मीडिया में छलका दर्द

मुंबई। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है। शोहदों ने इलियाना के साथ उस वक़्त बदतमीज़ी की, जब उनकी कार एक सिग्नल पर खड़ी थी। इलियाना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में देते हुए अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मामला रविवार का है, जब इलियाना डिक्रूज़ एक फ़ैशन शो में शामिल होने जा रही थीं। कुछ देर के लिए उन्हें ट्रैफ़िक सिग्नल पर रुकना पड़ा। रिपोर्ट्स में इलियाना के हवाले से बताया गया है कि कार जब ट्रैफ़िक सिग्नल पर रुकी तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें पहचान लिया। उन्होंने इलियाना की कार को घेर लिया। एक युवक तो कार के बोनट पर लेट गया।

यह भी पढ़ें: सैफ़ की बेटी सारा अली ख़ान की डेब्यू फ़िल्म केदारनाथ का मोशन पोस्टर देखें

इलियाना मामले की रिपोर्ट पुलिस में नहीं की है। हालांकि ट्विटर पर उन्होंने इस घटना के बाद ट्वीट किये। इलियाना ने लिखा- ''हम जिस दुनिया में रहते हैं, वो बेहद गंदी है। मैं पब्लिक फिगर हूं। मैं जानती हूं कि मुझे निजता जैसी सुविधा नहीं मिल सकती, लेकिन इससे किसी आदमी मेरे साथ बदतमीज़ी करने का अधिकार नहीं मिल जाता। आख़िरकार मैं जो भी हूं, पर हूं तो एक औरत।"

यह भी पढ़ें: महाकाली शो के एक्टर्स का सड़क दुर्घटना में निधन, टीवी जगत में शोक

एक अख़बार में छपी इलियाना की बातचीत में ये भी कहा गया है कि जब वो 16 साल की थीं, तो उनके साथ ईव टीज़िंग की घटना हुई थी। उस वक़्त वो पुलिस के पास गयी थीं और बदतमीज़ी करने वाले को सलाखों के पीछे भिजवा दिया था। लेकिन, इस बार वो अकेली थीं, लिहाज़ा कोई दुस्साहस दिखाना रिस्की हो सकता था। इलियाना ने कहा है कि अगर ऐसी घटनाएं होती रहीं, तो वो बॉडीगार्ड्स रखने पर विचार कर सकती हैं। इलियाना की फ़िल्म बादशाहो एक सितंबर को रिलीज़ होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।