Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इलियाना डिक्रूज इसलिए नहीं बनीं एमएस धोनी की 'बीवी'!

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Tue, 27 Sep 2016 01:45 PM (IST)

    धोनी की बायोपिक में साक्षी के किरदार में कियारा आडवाणी की एंट्री हुई जिनकी ये दूसरी फिल्म है। कियारा ने 'फगली' से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की बेटर हाफ साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी निभा रही हैं, लेकिन कियारा इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

    दरअसल, डायरेक्टर नीरज पांडेय ने सबसे पहले धोनी की पत्नी का रोल इलियाना डिक्रूज को ऑफर किया था। इलियाना ये रोल करने के लिए तैयार तो हो गईं, लेकिन कंफर्मेशन पूरा नरेशन सुनने के बाद देने की बात कही। बाद में जब नीरज ने इलियाना को फिल्म में उनके किरदार के बारे में पूरी जानकारी दी, तो इलियाना को उसमें ज्यादा दम नहीं लगा, और उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बदले इलियाना नीरज की फिल्म 'रुस्तम' में फीमेल लीड रोल निभाने को राजी हो गईं। उनका ये फैसला सही साबित भी हुआ। 'रुस्तम' इस साल की कामयाब फिल्मों में शामिल है।

    इस बेंच में ऐसा क्या है कि धोनी आज तक नहीं भूले

    वहीं, धोनी की बायोपिक में साक्षी के किरदार में कियारा आडवाणी की एंट्री हुई जिनकी ये दूसरी फिल्म है। कियारा ने 'फगली' से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया। धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का किरदार दिशा पटनी निभा रही हैं, जो रियल लाइफ में टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड हैं।