विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोहेंजो-दारो' से टक्कर पर 'रुस्तम' की लीडिंग लेडी इलियाना ने कही बड़ी बात

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2016 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 07:09 PM (IST)

'रुस्तम' और 'मोहेंजो-दारो' इस साल की मोस्ट-अवेटिड फिल्मों में शामिल हैं। दोनों अलग-अलग जॉनर और टाइम पीरियड की फिल्में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। 12 अगस्त को रुस्तम और मोहेंजो-दारो आमने-सामने होंगी, जिसको लेकर बॉलीवुड में काफी कयासबाजी हो रही है। इन दो बड़ी फिल्मों की टक्कर को लेकर तरह-तरह की बातें और दावे हो रहे हैं।

दर्शकों के साथ ट्रेड सर्किट्स में भी इस पर नजर रखी जा रही है, कि इस महा मुकाबले का बॉक्स ऑफिस पर क्या इंपेक्ट होगा। इस बारे में जब 'रुस्तम' की लीडिंग लेडी इलियाना डिक्रूज से बात की गई, तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। इलियाना ने कहा- ''मेरे हिसाब से कोई क्लेश नहीं है। दोनों बहुत अलग फिल्में हैं और दोनों ही फिल्मों को बनाने में काफी मेहनत की गई है। 'मोहेंजो-दारो' एक इपिक फिल्म है, तो 'रुस्तम' हमारे लिए भावनात्मक रूप से इपिक फिल्म है। दोनों बड़ी फिल्में हैं, और दोनों में शानदार अदाकारी की गई है।''

इस हिट फ्रेंचाइजी में आए सलमान, तो कट जाएगा इस खान का पत्ता!

इसके बाद इलियाना ने अक्षय के स्टेटमेंट को दोहराते हुए कहा- ''अक्षय कहते रहते हैं, कि जब दोनों फिल्में आ जाएंगी, तो रितिक के साथ हम पार्टी करेंगे। इसलिए मुझे लगता है, कि दोनों फिल्में सफल होंगी।''

वैसे उम्मीद तो हम भी यही कर रहे हैं, कि दोनों फिल्में कामयाबी होंगी। 'रुस्तम' रियल लाइफ से इंस्पायर्ड थ्रिलर फिल्म है, तो मोहेंजो-दारो सिंधु घाटी की सभ्यता के एरा में सेट लव स्टोरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।