विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साध्वी बनीं मनीषा कोइराला!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 19 Feb 2015 01:11 PM (IST)

हिंदी फिल्मों में इलू-इलू गर्ल के नाम से मशहूर मनीषा कोइराला हाल ही में एक नए अवतार में नजर आईं। वो हरिद्वार में पायलट बाबा के आश्रम में संन्यासिन के वेश में दिखीं। पायलट बाबा हरिद्वार में विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए 11 दिन का महामृत्युंजय यज्ञ कर

News Article Hero Image

हरिद्वार। हिंदी फिल्मों में इलू-इलू गर्ल के नाम से मशहूर मनीषा कोइराला हाल ही में एक नए अवतार में नजर आईं। वो हरिद्वार में पायलट बाबा के आश्रम में संन्यासिन के वेश में दिखीं।

'बर्थडे बैश' के साथ हनी सिंह की धमाकेदार वापसी

पायलट बाबा हरिद्वार में विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए 11 दिन का महामृत्युंजय यज्ञ कर रहे हैं। इस यज्ञ में मनीषा अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। जुलूस की शक्ल में शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें मनीषा साध्वी के वेश में दिखीं।

कभी चेन स्मोकिंग के लिए मशहूर मनीषा कोइराला को हरिद्वार, गंगा तट और संतों की वाणी इतनी भा गई है कि वो यहां बार-बार आना चाहतीं हैं।

प्रीति जिंटा ने युवराज सिंह के साथ डेटिंग पर दी सफाई!

मनीषा ने कहा कि संन्यास लेना मुश्किल है और जब समय आएगा, तब वो संन्यास ले लेंगी। फिलहाल आध्यात्मिक क्षेत्र को समझने की कोशिश कर रहीं हैं। फिल्मों को उन्होंने अपनी लाइफ लाइन बताया और कहा कि वो हमेशा फिल्मों में काम करते रहना चाहती हैं।

(साभार नई दुनिया)

तो आखिरकार अनुष्का ने स्वीकार ही लिया विराट से रिश्ता