यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इमरान खान ने सीने पर गुदवाए बेटी के पांव!
शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के डैडीज अक्सर अपने बच्चों के लिए कुछ न कुछ खास करते दिखते हैं। अब इमरान खान भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपनी 10 महीने की बेटी इमारा के लिए हाल ही में कुछ ऐसा किया है जो हमेशा उनके साथ रहेगा। एक

मुंबई। शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के डैडीज अक्सर अपने बच्चों के लिए कुछ न कुछ खास करते दिखते हैं। अब इमरान खान भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपनी 10 महीने की बेटी इमारा के लिए हाल ही में कुछ ऐसा किया है जो हमेशा उनके साथ रहेगा।
दीपिका के विवादित 'माई च्वॉयस' वीडियो पर बोले होमी अदजानिया
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक इमरान ने अपने सीने पर इमारा के नन्हें पैरों के टैटू बनवाए हैं। जनवरी में गोवा में फैमिली वेकेशन के दौरान इमरान अपनी बेटी के लिए कुछ खास करना चाहते थे और तभी उन्हें ये अनोखा आइडिया आया।
इससे पहले भी दो बार टैटू बनवा चुके इमरान ने उसी आर्टिस्ट से टैटू बनवाया जिसने उनके पुराने टैटू बनाए थे। इमरान को ये आइडिया अपनी मां से मिला था। दरअसल इमरान की मां भी कई सालों से कागज पर उनके पैरों के निशान लेती रही हैं, जिन्हें उन्होंने संभाल कर रखा है।
'हेट स्टोरी 3' का टीजर रिलीज, ये होगी स्टार कास्ट
इरमान ने भी खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'इमारा मेरा पहला बच्चा है और मैं एक टैटू बनवाना चाहता था जो हमेशा बना रहे।'
इससे पहले अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल भी अपने बच्चों के नाम के टैटू बनवा चुके हैं।
