विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले इस एक्टर ने लगायी आज हाफ सेंचुरी!

By Hirendra JEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 03:33 PM (IST)

इरफ़ान ने हाल ही में अपने नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग में अतिरिक्त 'आर' जोड़ा है...

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी अंदाज़ के इकलौते और रेपुटेड एक्टर इरफ़ान ख़ान का आज जन्मदिन है। 7 जनवरी 1967 को जन्मे इरफ़ान ने उम्र की हॉफ सेंचुरी आज पूरी की। आज इरफ़ान अपना 51 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इरफ़ान हमेशा से एक क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे, पर आज वो बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी कामयाबी के चौके-छक्के जड़ रहे हैं!

गुरुवार को ही उन्होंने ट्वीट कर अपनी आने वाली फ़िल्म 'हिंदी मीडियम' का फर्स्ट लुक हम सबसे शेयर किया है। बर्थडे पर जैसे उनके लिए यह पोस्टर किसी तोहफ़े सा है। इस फ़िल्म में इरफ़ान के साथ नज़र आएंगी सबा क़मर। सबा पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस फ़िल्म को लेकर माहिरा ख़ान की तरह विवाद होता है या नहीं। चांदनी चौक, दिल्ली के इलाके के इर्द गिर्द घूमने वाली यह फ़िल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। 'हिंदी मीडियम' 31 मार्च, 2017 को रिलीज़ होगी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी इरफ़ान ख़ान ने अपने 28 साल के फ़िल्मी करियर में कई यादगार फ़िल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के साथ-साथ इरफान हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं। उन्होंने 'जुरासिक वल्र्ड' और 'स्पाइडर मैन' जैसी फ़िल्मों में भी काम किया है।

इसे भी पढ़ें: एक और पाकिस्तानी अभिनेत्री की एंट्री, देखिये इरफ़ान ख़ान के साथ इनकी फिल्म का फर्स्ट लुक!

इरफ़ान ख़ान ने पहली बार 2005 में आई फ़िल्म 'रोग' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद 'हासिल' के लिए इरफ़ान को उस साल का 'बेस्ट विलेन' का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उसके बाद इरफ़ान ने 'लंचबॉक्स', 'गुंडे', 'हैदर', 'पीकू' और 'जुरासिक वर्ल्ड' में भी काम किया। इरफ़ान को उनकी फ़िल्म पान सिंह तोमर' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और साथ ही उन्हें वर्ष 2011 में भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

यह भी देखें: इन हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया में छाई शमा सिकंदर!

'मदारी', 'जज्बा', 'इंफर्नो', 'पीकू', 'लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमसेक', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'पान सिंह तोमर', 'हासिल', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'तलवार', 'मकबूल', 'ये साली ज़िंदगी', 'सलाम बॉम्बे', 'रोग', 'द वारियर', 'द किलर', 'कसूर', 'क्राइम' जैसी फ़िल्मों में यादगार अभिनय से अपनी छाप छोड़ी। इरफ़ान ने हाल ही में अपने नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग में अतिरिक्त 'आर' जोड़ा है। उन्हें उनके 51 वें जन्म दिन पर आने वाले सुनहरे भविष्य की शुभकामनायें!