यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विनोद खन्ना को बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत इंसान मानते हैं इरफान, जल्द ठीक होने की कामना
विनोद खन्ना की गंभीर हालत को लेकर इरफान ने कहा कि जरुरत पड़ी तो अपना अंग दान कर दूंगा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। इरफान अपने पसंदीदा अभिनेता विनोद खन्ना की सेहत को लेकर चिंतित हैं और जल्द ही उनके स्वस्थ होने की दुआ की है।
मुंबई में गुरुवार को अपनी फिल्म 'हिंदी मीडियम' का ट्रेलर लॉन्च करने आये इरफान ने कहा कि, ''विनोद खन्ना इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूसबूरत इंसान हैं। मैनें विनोद खन्ना की सारी फिल्में देखी हैं। उनकी ख़राब सेहत की खबर सुनकर धक्का लगा। कोई भी मदद हो जरूर करूंगा। जरुरत पड़ी तो अपना अंग दान कर दूंगा।"
मां ने झगड़ा कर पढ़ाया English medium में, इरफान अब हैं Hindi medium में

विनोद खन्ना को बीते शुक्रवार रात को के शरीर में पानी की कमी की वजह से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था। डॉक्टरों और उनके परिवार ने बताया है कि अब उनकी हालत में सुधार है।

