विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थ मल्‍होत्रा को इस हीरोइन के करीब जाता देख चढ़ा आलिया भट्ट का पारा!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2016 09:21 AM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2016 12:09 PM (IST)

इस बात आलिया और सिद्धार्थ के बीच झगड़े की वजह कट्रीना कैफ बनीं। कट्रीना और सिद्धार्थ पिछले दिनों फिल्‍म 'बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा रिलेशनशिप में हैं, ये बात अब किसी से छिपी नहीं है। हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को जगजाहिर नहीं किया है। हाल ही में आलिया-सिद्धार्थ एक फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे। यहां कट्रीना कैफ को देख सिद्धार्थ उनके करीब पहुंच गए, यह देख आलिया का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

आलिया और सिद्धार्थ के बीच अनबन की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। एक समय तो ऐसा भी आया, जब दोनों में बातचीज भी बंद हो गई। हालांकि तब वजह श्रद्धा कपूर को बताया जा रहा था। श्रद्धा और सिद्धार्थ फिल्म 'एक विलेन' में साथ नजर आए थे। सुनने में आया था कि एक और फिल्म श्रद्धा और सिद्धार्थ को ऑफर हुई थी। लेकिन आलिया नहीं चाहती थीं कि सिद्धार्थ फिर श्रद्धा के साथ कोई फिल्म करें।

इसे भी पढ़ेें- जितेंद्र थे रेखा का पहला प्यार और आखिरी अक्षय कुमार...!

इस बात आलिया और सिद्धार्थ के बीच झगड़े की वजह कट्रीना कैफ बनीं। कट्रीना और सिद्धार्थ पिछले दिनों फिल्म 'बार बार देखो' में नजर आए। फिल्म में दोनों के बीच किस सीन भी थे। सिद्धार्थ, आलिया और कट्रीना हाल ही में एक फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो यहां पहले तो सिद्धार्थ, आलिया के साथ ही नजर आ रहे थे। लेकिन जैसे ही यहां कट्रीना पहुंचीं, वैसे ही सिद्धार्थ, आलिया को छोड़ कट्रीना के पास पहुंच गए।

सिद्धार्थ का यह रवैया आलिया को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। फिर सिद्धार्थ, कट्रीना के कुछ ज्यादा ही करीब नजर आ रहे थे। यह देख तो आलिया का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। गनीमत यह रही कि आलिया ने यहां कोई हंगामा नहीं किया। हालांकि सुनने में आ रहा है कि इस बात को लेकर आलिया, सिद्धार्थ से नाराज हो गई हैं।

देखें तस्वीरें Birthday Special: जितेन्द्र थे रेखा का पहला प्यार और अक्षय थे आखिरी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।