विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या भूमि पेडनेकर रखेंगी स्माल स्क्रीन पर कदम, जवाब यहां हैं

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sat, 02 Sep 2017 05:04 PM (IST)

"मैं अपनी ज़िन्दगी में यही करना चाहती थी और अब मैं बहुत ख़ुश हूं कि मुझे इतनी अच्छी फ़िल्में मिल रही हैं।"

क्या भूमि पेडनेकर रखेंगी स्माल स्क्रीन पर कदम, जवाब यहां हैं
क्या भूमि पेडनेकर रखेंगी स्माल स्क्रीन पर कदम, जवाब यहां हैं

मुंबई। हाल ही में रेलसे हुई फ़िल्म 'शुभ मंगल सावधान' में आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई दी गईं भूमि पेडनेकर ने डायरेक्टर ज़ोया अख्तर के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर एक शोर्ट फ़िल्म की थी। 'लव एंड लस्ट' नाम की इस शोर्ट फ़िल्म के बाद भूमि ने फिर से बॉलीवुड फ़िल्मों की तरफ़ रुख़ कर लिया। लेकिन, क्या भूमि फिर से स्माल स्क्रीन पर कदम रखेगी?

हाल ही में आईएएनएस के साथ इंटरव्यू में भूमि ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है, अभी तो नहीं! मैं फ़िलहाल सोर्फ़ फ़िल्में करना चाहती हूं। मैं अपनी ज़िन्दगी में यही करना चाहती थी और अब मैं बहुत ख़ुश हूं कि मुझे इतनी अच्छी फ़िल्में मिल रही हैं।" भूमि ने अपने तीन साल लम्बे फ़िल्मी करियर में तीन फ़िल्में की हैं और इनमें से दो फ़िल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा ख़ासा बिज़नस किया है। देखते हैं उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'शुभ मंगल सावधान' आंकड़ों की दुनिया में कहा तक जाती है।

यह भी पढ़ें: 'शुभ मंगल सावधान' समेत इन 11 फ़िल्मों के सब्जेक्ट बोल्ड हैं, लेकिन इन पर बात करना ज़रूरी

भूमि स्माल स्क्रीन पर तो नहीं आ रहीं मगर, अब वो एक के बाद एक फ़िल्में ज़रूर साइन कर रही हैं। आपको बता दें कि वो जल्द ही अभिषेक चौबे की फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नज़र आएंगी। ख़ास बात यह है कि भूमि और सुशांत दोनों ही इस फ़िल्म में चम्बल के डाकुओं का किरदार निभाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।