Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या बॉलीवुड की ये बोल्‍ड एक्‍ट्रेस भी है प्रेग्‍नेंट? पूछने पर दिया दो टूक जवाब

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 16 May 2016 05:57 PM (IST)

    बॉलीवुड से बहुत जल्‍द कई घरों से खुशखबरी मिलने वाली है। इस बीच, खबर आ रही है एक और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रेग्‍नेंट हैं और वो कोई और नहीं बल्कि माही गिल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। मौजूदा समय में बॉलीवुड सितारे रिलीज से पहले अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कभी पीछे नहीं रहते और इसके लिए तरह-तरह के तरीके आजमाने से भी नहीं गुरेज करते। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' के प्रमोशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल का नजर ना आना चर्चा का विषय बना हुआ था। हालांकि अब माही गिल के बारे में जो खबर सामने आई है, हो सकता है इसी वजह से वो सार्वजनिक जगहों पर नजर आने से बच रही हों।

    क्या आमिर खान को उनकी 'बेटी' ने कर डाला है इतना इंप्रेस?

    दरअसल, खबर है कि माही गिल प्रेग्नेंट हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वीकेंड पर मुंबई के अंधेरी इलाके में शॉपिंग करतींं माही गिल का 'बेबी बंप' नजर आया था। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया, 'माही प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने भले ही ढीला कुर्ता पहन रखा था, मगर बेबी बंप साफ नजर आया। उन्होंने किसी भी तरह का मेक-अप नहीं किया था, फिर भी खूबसूरत लग रही थीं।'

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्राइवेट पार्ट के बारे में शेयर किया ये सीक्रेट

    हालांकि जब माही गिल से इस बारे मेें पूछा गया तो उन्होंने कथित तौर पर जवाब देते हुए कहा, आपसे किसने कहा ये? बैक प्रॉब्लम की वजह से मैंने अपना बहुत वजन बढ़ा लिया है, जिस कारण मैं एक्सरसाइज भी नहीं कर पा रही हूं। अपना नंबर दो। जब भी ऐसा होगा, मैं आपको सूचित कर दूंगी।' माही को बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है और चर्चित फिल्मों में 'देव डी', 'साहब बीवी और गैंगस्टर', 'पान सिंह तोमर' शामिल हैं।

    देखिए प्रेग्नेंट टीवी एक्ट्रेस श्वेता साल्वे ने कैसे कराया प्यारा फोटाेशूट

    खैर, आपको बता दें कि बॉलीवुड से कई खुशखबरी जल्द सुनने को मिलने वाली हैं। इस वक्त शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत प्रेग्नेंट हैं। वहीं रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। टीवी एक्ट्रेस श्वेता साल्वे भी अपने पहले बच्चे को जन्म देने को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने तो हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता की तरह मैटरनल फोटोशूट किया है। अर्पिता एक बेटे को जन्म दे चुकी हैं।

    खबरें और भी