विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की जिंदगी में कट्रीना की जगह ले रही है ये हीरोइन?

By Edited By:
Updated: Sun, 05 Jan 2014 11:00 AM (IST)

अगर किसी बैकग्राउंड डांसर को अपनी पहली ही फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल करने का मौका मिल जाए तो इसे आप सिर्फ संयोग कहेंगे या कुछ और? बॉलीवुड के स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अगर किसी बैकग्राउंड डांसर को अपनी पहली ही फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल करने का मौका मिल जाए तो इसे आप सिर्फ संयोग कहेंगे या कुछ और? बॉलीवुड के सूत्रों की मानें तो सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म जय हो की अभिनेत्री डेजी शाह पर पूरी तरह मेहरबान हैं।

अगर आप अपनी याददाश्त पर थोड़ा सा भी जोर डालेंगे तो आपको याद आ जाएगा कि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ को भी सलमान बॉलीवुड में इसी तरह लेकर आए थे और कैट पर वे पूरी तरह मेहरबान थे। हालांकि अब सलमान और कट्रीना का रिश्ता अतीत बन चुका है। क्या डेजी सलमान की जिंदगी में कट्रीना की कमी पूरी करना चाहती हैं? सलमान की उन पर मेहरबानी से तो ऐसे ही लगता है। कुछ महीने पहले यह भी पता चला था कि सलमान ने डेजी की कॉस्मेटिक सर्जरी का डेढ़ लाख रुपए का बिल अपनी जेब से भरा था।

एक बैकग्राउंड डांसर कैसे अपनी पहली ही फिल्म में बन गई सलमान की हीरोइन, जानने के लिए क्लिक करें

बताया जाता है कि डेजी शाह को 2011 में सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड में रोल ऑफर किया गया था, लेकिन पता नहीं क्यों उन्होंने यह रोल नहीं किया था। डेजी के एक बार इनकार के बावजूद सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म जय हो में मौका दिया। जबकि सल्लू मियां के बारे में कहा जाता है कि वे बार मना करने के बाद दोबारा किसी को मौका नहीं देते और अगर मौका देते हैं तो उसके पीछे कोई खास वजह होती है। अब यह खास वजह वही है, जिसके कयास लगाए जा रहे हैं या कुछ और, यह आने वाला वक्त बताएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर