विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या कपिल की नाराजगी वाली लिस्ट में अब फराह भी...

By Rahul soniEdited By:
Published: Sat, 02 Dec 2017 04:21 PM (IST)

कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी 1 दिसंबर को रिलीज़ हुई है जिसमें इशिता दत्त भी हैं।

तो क्या कपिल की नाराजगी वाली लिस्ट में अब फराह भी...
तो क्या कपिल की नाराजगी वाली लिस्ट में अब फराह भी...

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कपिल शर्मा के साथ नेगेटिविटी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अभी हाल ही में उनकी फिल्म फिरंगी रिलीज़ हुई है। बॉक्स आॅफिस पर फिल्म को खास रिस्पान्स भी नहीं मिल रहा। उस पर से कपिल से लोग नाराज़ होते जा रहे हैं। अब ऐसे में कपिल करें तो क्या करें।

इस बार भले ही कपिल का इनटेंशन फराह खान को नाराज़ करना न हो। लेकिन अनजाने में ही सही कपिल की एक बात से फराह खान को बहुत तकलीफ हुई है। फराह ने इस नाराजगी को ट्विटर पर जाहिर भी किया है। फराह ने ट्विटर पर लिखा है कि डियर मैनरलेस पीपल, अगर आप चाहते हैं कि मैं आपकी फिल्म की प्रिवयू या पार्टी में आऊं, तो मुझे जनता इनवाइट या व्हाट्स अप इनवाइट न भेजें। आप मुझ पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। आप एक कॉल तो कर नही सकते थे और अगर आपके पास वक्त नहीं है कि फिर आपने ऐसा कैसे सोचा है कि मैं रेडी होकर आपके लिए आऊंगी। हालांकि फराह ने ट्विटर पर कपिल का नाम नहीं लिखा है। लेकिन बी टाउन में इस बात को लेकर चर्चा है कि कपिल को लेकर ही उन्होंने यह तंज कसा है। चूंकि ख़बर है कि उन्होंने अपनी फिल्म फिरंगी के लिए उन्हें कुछ इसी अंदाज में इनवाइट भेजा था। 

यह भी पढ़ें: Photos: ख़ाकी के साये में हाथों में हाथ डाले निकले दीपिका और रणवीर

हालांकि फराह खान ने साफ-साफ किसी का नाम लेने से इनकार किया है। बता दें कि फराह खान कई बार कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बनती रही हैं। कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी 1 दिसंबर को रिलीज़ हुई है जिसमें इशिता दत्त भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।