विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो ये करेंगे सलमान की जगह 'बिग बॉस आठ' की मेजबानी

By Edited By:
Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस प्रतियोगियों को दिए टास्क और घर में हो रहे झगड़ों की वजह से ही लोकप्रिय नहीं होता है, बल्कि पिछले कई सीजन से शो की मेजबानी कर रहे सलमान खान भी इसकी सुपर टीआरपी की वजह हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस प्रतियोगियों को दिए टास्क और घर में हो रहे झगड़ों की वजह से ही लोकप्रिय नहीं होता है, बल्कि पिछले कई सीजन से शो की मेजबानी कर रहे सलमान खान भी इसकी सुपर टीआरपी की वजह हैं। अब तो सलमान खान के बगैर बिग बॉस की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं। जब से सल्लू मियां ने सीजन आठ की मेजबानी से मना किया है, तबसे कई सितारे लाइन में खड़े थे, लेकिन चर्चा है कि ये बाजी रणबीर कपूर मार सकते हैं।

पढ़ें : बिग बॉस से तंग हुए सलमान ने पहले ही कह दिया था ये

खबर है कि रणबीर कपूर बिग बॉस सीजन आठ के मंच पर बतौर होस्ट नजर आ सकते हैं। हालांकि चैनल और शो के निर्माता अभी भी सल्लू मियां को मनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन सलमान अपनी बात पर अड़े हुए हैं। सीजन सात के दौरान मीडिया और सोशल नेटवर्किग साइट्स पर सलमान के खिलाफ विरोध के सुर सुनाई दे रहे थे, उनपर प्रतियोगियों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगने के बाद ही उन्होंने ने ये फैसला लिया था।

गौरतलब है कि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में रणबीर ने इशारों में कहा था कि वे सलमान को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं। पहले उन्होंने सलमान की एक्स गर्लफ्रैंड कट्रीना को उनसे छीना और अब उनका शो भी उनसे लेने जा रहे हैं। हालांकि इस सीजन की मेजबानी के लिए संजय दत्त का नाम भी लिया गया था, लेकिन वे तो मुंबई ब्लास्ट मामले में जेल में सजा काट रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर