विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या श्रेया घोषाल हैं प्रेग्नेंट? पिछले साल की थी लव मैरिज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 01 Apr 2016 11:22 AM (IST)

श्रेया घोषाल पिछले साल फरवरी में शिलादित्य मुखाेपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। कहा जा रहा है कि हाल ही में वो बेबी बंप के साथ नजर आई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। चर्चा है कि जानीमानी सिंगर श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि हाल ही में वो बेबी बंप के साथ नजर आई हैं। श्रेया पिछले साल फरवरी में शिलादित्य मुखाेपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। वो hipcask.com वेबसाइट के फाउंडर हैं।

ये क्या...विराट और अनुष्का का ब्रेकअप तो हुअा ही नहीं!

श्रेया और शिलादित्य इससे पहले काफी लंबे समय से साथ में थे। शादी की सभी रस्में बंगाली परंपरा के अनुसार पूरी हुई थीं। श्रेया ने अपनी शादी बहुत ही लो-प्रोफाइल रखी थी और बाद में सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। हालांकि पहले ही यह खबर फैंस के बीच आ चुकी थी।

आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान की बहन जो प्रेग्नेंट थीं, उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। वहीं पति आयुष शर्मा ने एक बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम आहिल रखा है। अर्पिता की बहन अलविरा के एक्टर-प्रोड्यूसर पति अपूर्व अग्निहोत्री ने उसकी पहली तस्वीर भी शेयर की थी और भांजे का माथा चूमते हुए सलमान की एक तस्वीर भी खूब वायरल हुई।

रितिक विवाद में पुलिस ने बुलाया थाने तो कंगना ने कर दिया इंकार