विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम से जलती हैं सोनाक्षी?

By rohitEdited By:
Updated: Sun, 21 Dec 2014 09:54 AM (IST)

सलमान खान के अपोजिट 'दबंग' फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली सोनाक्षी सिन्हा काफी समय तक सलमान की पहली पसंद रहीं, लेकिन अब लगता है कि सोनाक्षी की जगह सोनम कपूर ने ले ली है। शायद यही बात सोनाक्षी पचा नहीं पा रहीं।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के अपोजिट 'दबंग' फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली सोनाक्षी सिन्हा काफी समय तक सलमान की पहली पसंद रहीं, लेकिन अब लगता है कि सोनाक्षी की जगह सोनम कपूर ने ले ली है। शायद यही बात सोनाक्षी पचा नहीं पा रहीं।

पढ़ें: अगले साल शादी कर लेंगे सलमान

बताया जा रहा है कि सोनाक्षी और सोनम के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सलमान के भाई अरबाज खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'डॉली की डोली' के लिए ज्यादातर सितारों ने शुभकामनाएं दी, लेकिन सोनम कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है।

पढ़ें: सलमान को आया गुस्सा और रोने लगी सोनाक्षी

सूरज बडज़ात्या की आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में भी सोनम सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। सलमान की हीरोइन के तौर पर सोनम को जमकर अटेंशन मिल रही है। ये बात भला सोनाक्षी को कहां अच्छी लगेगी?

पढ़ें: सोनम ने इस हीरोइन से बचने के लिए अपनी सीट ही बदल ली