विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी एक्‍ट्रेस सारा खान के इस सिंदूर में छिपा है गहरा राज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 18 Jun 2015 06:52 PM (IST)

स्‍टार प्‍लस के हिट सीरियल 'विदाई' से घर-घर पहचानी जाने वालीं टीवी एक्‍ट्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्‍होंने अपनी एक ऐसी फोटो पोस्‍ट की है, जिसमें उन्‍होंने सिंदूर लगा रखी है। अब ऐसे में चर्चा है कि कहीं उन्‍होंने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड ऋषभ टंडन से शादी तो

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्टार प्लस के हिट सीरियल 'विदाई' से घर-घर पहचानी जाने वालीं टीवी एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी एक ऐसी फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने सिंदूर लगा रखी है। अब ऐसे में चर्चा है कि कहीं उन्होंने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड ऋषभ टंडन से शादी तो नहीं कर ली। ये रही उनकी पूरी फोटो।

इस फोटो में आप साफ तौर पर सारा खान को सिंदूर लगाए देख सकते हैं। इसमें वो काफी मुस्कुराती भी नजर आ रही हैं। अब ऐसे में लोग तो यही कहेंगे कि कहीं उन्होंने अपने इस बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड से पहले ही शादी तो नहीं कर ली। उन्होंने यह फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट है। इसके साथ उन्होंने कई हैशटैग भी जोड़े हैं।

संजय दत्त के लिए उनकी पत्नी ने दे डाली ये नसीहत

इनमें से कुछ हैशटैग ये हैं 'ब्यूटीफूल बिगनिंग विथ ब्यूटीफूल लाइफ' , 'मेड फॉर इचअदर'। हालांकि एक हैशटैग में ये भी लिखा है 'गोइंग टू गेट मैरिड सून'। खैर, जो भी हो, मगर इस फोटो के जरिए सारा खान ने अपने फैंस के बीच उत्सुकता जरूर पैदा कर दी है।

मुंबई के किला कोर्ट पहुंचे सैफ अली खान

वैसे सारा खान की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले वो रियलिटी शो 'ब्रिग बॉस' में अली मर्चेंट के काफी करीब नजर आई थीं और बाद में दोनों ने शादी भी कर ली, मगर दोनों के बीच का रिश्ता जल्द ही टूट गया। सारा खान के अफेयर्स की खबरें भी काफी चर्चा का विषय रही हैं।