विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर से टकराएंगे रणवीर

By rohitEdited By:
Updated: Tue, 28 Oct 2014 09:07 AM (IST)

अगले साल क्रिसमस पर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की टक्कर होगी। क्रिसमस पर एक साथ रणबीर की फिल्म तमाशा और रणवीर की फिल्म बाजीराव

News Article Hero Image

मुंबई। अगले साल क्रिसमस पर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की टक्कर होगी। क्रिसमस पर एक साथ रणबीर की फिल्म तमाशा और रणवीर की फिल्म बाजीराव मस्तानी रिलीज होगी।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इम्तियाज अली निर्देशित अपनी फिल्म तमाशा के लिए अगले साल क्रिसमस की बुकिंग करा ली है। वहीं संजय लीला भंसाली भी अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी को इसी दिन रिलीज करेंगे। भंसाली के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी।

बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह गंजे नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। लेकिन बाजीराव मस्तानी के साथ तमाशा के रिलीज होने से भंसाली को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है, 'अभी फिल्म की रिलीज डेट बदलने के लिए काफी वक्त बाकी है। लेकिन मेरा मानना है कि एक ही दिन दो बड़ी फिल्म रिलीज करने का ट्रेंड सही नहीं है, भले ही वो त्यौहार का दिन हो या आम दिन। इससे दोनों फिल्मा का बिजनेस और दर्शक बंट जाते हैं।'

पढ़ें: कब शादी कर रहे हैं रणबीर और कट्रीना

पढ़ें: रणवीर ने इतनी सारी लड़कियों के सामने पैंट उतार दी