विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलियाना से कपड़े उतरवाने वाले सैफ ने सबके सामने उतार दी पैंट!

By SumanEdited By:
Updated: Tue, 21 Oct 2014 10:53 AM (IST)

सैफ अली खान ने कैलिफोर्निया में अपनी फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' की शूटिंग के दौरान एक मज़ेदार हरकत की जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। हुआ

News Article Hero Image

मुंबई। सैफ अली खान ने कैलिफोर्निया में अपनी फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' की शूटिंग के दौरान एक मज़ेदार हरकत की, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। हुआ ये कि फिल्म की पूरी यूनिट तय समय में शूटिंग पूरी करने के लिए हमेशा एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर जा रही थी। सैफ को समय बचाने का एक अनोखा आइडिया आया। उन्होंने वैनिटी वैन में जाकर कपड़े बदलकर आने की बजाय शूटिंग स्पॉट पर ही कपड़े बदलने शुरू कर दिए।

इतना ही नहीं, उन्होंने कपड़े बदलते समय पोज भी दिया। फिल्म के निर्देशक राज निदिमोरू ने कहा, सैफ लोकेशन्स पर कपड़े बदलने में इतना आराम महसूस कर रहे थे कि उन्हें बिना पैंट के देखना नियम बन गया था। मैं खुद को तस्वीर लेने से नहीं रोक सका और सैफ ने भी खुशी से पोज दिया।

पढ़ेंः शर्मीला व सैफ को पर्यावरण प्रदूषण पर नोटिस

पढ़ेंः जब सैफ ने इलियाना को कपड़े उतारने के लिए कहा...