विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान के घर मना गर्लफ्रेंड लूलिया के बर्थडे का जश्‍न, देखें तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 25 Jul 2016 01:58 PM (IST)

सलमान का नाम कई हीरोइनों से जुड़ा, कइयों से गहरा प्‍यार भी हुआ, मगर यह प्‍यार शादी के मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। अब देखते हैं लूलिया का क्‍या होता है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का रविवार को बर्थडे था और ऐसे में खान परिवार के घर पर शानदार जश्न मना। सलमान की बहन अर्पिता, उनके पति आयुष शर्मा, मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा, सोहेल खान की पत्नी सीमा, पुलकित सम्राट से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा, सब मौजूद थे। वहीं प्रीति जिंटा समेत बॉलीवुड के कई दोस्त भी पार्टी में शामिल हुए।

आखिर दीपिका पादुकोण को मिल ही गया अपना पति, देखिए वो हैं बेहद हैंडसम

लूलिया, अर्पिता समेत कइयों ने सोशल मीडिया पर शानदार पार्टी की शानदार तस्वीरें भी शेयर की। लूलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं और खुश भी। हालांकि एक बात गौर फरमाने वाली है कि सलमान पार्टी में नजर नहीं आए। जबकि खबर थी कि सलमान ही लूलिया के बर्थडे पर पार्टी देने वाले हैं।

'कबाली' पर दो दिनों में हुई इतने करोड़ की बारिश, 'मदारी' का निकला दम

सलमान और लूलिया के रिलेशनशिप से तो आप वाकिफ ही होंगेे। दोनों के इस साल शादी करने की जबरदस्त चर्चा है। यहां तक कहा जा रहा है कि सलमान अपने आने वाले बर्थडे पर तो घोड़ी चढ़ ही जाएंगे। हाल ही में उन्होंने खुद यह बात स्वीकार की कि उनकी मां की वजह से शादी का दबाव है और वो शादी कर लेंगे।

'जो जीता वही सिकंदर' की हीरोइन अब दिखने लगी हैं ऐसी

लूलिया खान परिवार के बेहद करीब भी आ चुकी हैं। खास तौर से सलमान की मां से, जिनके साथ हाल ही में उनकी गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली थी। उनकी नाजुक तबीयत को देखते हुए ही सलमान पर शादी का दबाव है और इसके साथ ही लूलिया के खान परिवार की बहू बनने की जोरदार चर्चा है।

आपको बता दें कि लूलिया रोमानिया की रहने वाली हैं और एक मॉडल व टीवी होस्ट हैं। बॉलीवुड की एक फिल्म में वो आइटम नंबर भी करती दिखी हैं। हालांकि सलमान और लूलिया दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है, मगर जो दिख रहा है उसे कैसे झुठलाया जा सकता है।

सूरज पंचोली की अगली फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश, आथिया का क्या होगा?

हालांकि सलमान को अपने परिवार के साथ ही फैंस का भी जरूर ख्याल करना चाहिए, जो सालों से उन्हें घोड़ी चढ़ते देखना चाहते हैं। सलमान का नाम कई हीरोइनों से जुड़ा, कइयों से गहरा प्यार भी हुआ, मगर यह प्यार शादी के मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। अब देखते हैं लूलिया का क्या होता है।