विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rush Hour: जैकी चेन को आज नहीं चैन, पर सलमान से मिलने के लिए निकाला वक़्त

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 07:33 PM (IST)

सोनू सूद दबंग में सलमान के साथ काम कर चुके हैं और अपने छेदीलाल की फ़िल्म को सलमान सोशल मीडिया में प्रमोट कर रहे हैं।

Rush Hour: जैकी चेन को आज नहीं चैन, पर सलमान से मिलने के लिए निकाला वक़्त
Rush Hour: जैकी चेन को आज नहीं चैन, पर सलमान से मिलने के लिए निकाला वक़्त

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। जैकी चैन आज इंडिया अपनी फ़िल्म कुंग-फू योगा के प्रमोशन के लिए आये हैं, लेकिन वो इतने बिज़ी शेड्यूल के साथ आये हैं कि उन्हें सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है। मगर इस टाइट शेड्यूल में भी जैकी ने सलमान से मिलने का वक़्त निकाल लिया।

दरअसल, जैकी सिर्फ़ एक दिन के लिए इंडिया आये हैं और आने के साथ ही वह द कपिल शर्मा शो की शूटिंग के लिए चले गए। जैकी मुंबई के जुहू इलाक़े के एक होटल में रुके हैं और कपिल का सेट फिल्मसिटी में है, जो उनके होटल से काफी दूर है। इसलिए जैकी ने आने के बाद होटल में कपड़े भी नहीं बदले और एयरपोर्ट से सीधे कपिल शर्मा के शो के लिए निकल गए। वहां उन्होंने शाम तक शूटिंग पूरी की। इस दौरान सोनू सूद भी जैकी के साथ रहे, जो कुंग-फू योगा में निगेटिव रोल निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- शाह रूख़ ही नहीं, बिग बॉस के मंच पर सलमान के साथ थ ये ख़ास मेहमान

इस बीच उन्होंने फ़िल्मसिटी में ही सलमान ख़ान से मिलने के लिए भी वक़्त निकाला। जैकी उनसे मिलने ट्यूबलाइट के सेट पर गए थे। वैसे भी सलमान ख़ान की फ़िल्म में चीनी एक्ट्रेस झू झू फ़ीमेल लीड रोल निभा रही हैं। वैसे भी सोनू सूद दबंग में सलमान के साथ काम कर चुके हैं और अपने छेदीलाल की फ़िल्म को सलमान सोशल मीडिया में प्रमोट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- इस बास्केटबॉल प्लेयर की फ़िल्म में मुफ़्त में काम करने को राज़ी अभिषेक

जैकी को इसके बाद मीडिया से इंटरेक्शन करना था, लेकिन कपिल शर्मा शो की वजह से वो मीडिया इंटरेक्शन के लिए वक़्त पर नहीं पहुंच सके। इसके बाद जैकी पार्टी का हिसा बनेंगे और फिर उन्हें आज ही चीन वापस भी लौटना है। फ़िल्म के स्पोक्सपर्सन ने बताया है कि आज उन्हें सांस लेने की भी फुर्सत नहीं मिलेगी। इस कट-टू-कट शेड्यूल की वजह से जैकी चेन सो भी नहीं सके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।